फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Mahendra Singh Dhoni ruled out Asia Cup cricket tournament

बड़ा झटका: एशिया कप से धोनी बाहर

Fri, 21 Feb 2014 12:33 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni ruled out Asia Cup cricket tournament

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। धोनी की जगह टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे।

विज्ञापन


एशिया कप का आयोजन बंगलादेश में 25 फरवरी से 8 मार्च तक होना है। भारत को अपना पहला मुकाबला बंगलादेश से 26 फरवरी को फातुल्ला में खेलना है।

बीसीसीआई के मुताबिक न्यूजीलैंड दौरे के दौरान वेलिंगटन में धोनी को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस चोट से उबरने में उन्हें दस दिन का समय लगेगा।

दिनेश कार्तिक टीम में शामिल

Mahendra Singh Dhoni ruled out Asia Cup cricket tournament

टीम में धोनी की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।

दिनेश कार्तिक को आईपीएल-7 की नीलामी में साढे 12 करोड़ रुपए की भारी भरकम कीमत मिली थी। कार्तिक ने अपना आखिरी वनडे अगस्त, 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था।

कार्तिक को इस तरह एशिया में फिर से खुद को साबित करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली पर सारा दारोमदार

Mahendra Singh Dhoni ruled out Asia Cup cricket tournament

चोटिल धोनी के टीम से बाहर होने कारण विराट कोहली को पहली बार किसी बडे़ टूर्नामेंट में कप्तानी संभालने का मौका मिलेगा। विराट ने इससे पहले आठ वनडे में भारत की कप्तानी की थी।

पिछले साल धोनी वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज में चोटिल हो गए थे, तब विराट ने तीन मैचों में कप्तानी की थी।

इसके अलावा धोनी को विश्राम दिए जाने के बाद जिम्बाब्वे के दौरे में भी कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। विराट की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे दौरे में 5-0 की क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा था।

विज्ञापन

धोनी की रणनीति पर सवाल

Mahendra Singh Dhoni ruled out Asia Cup cricket tournament

न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया कोई भी जीत हासिल करने में नाकामयाब रही थी। कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की रणनीति को लेकर भी सवाल उठाए थे।

विदेश में खेली गई लगातार पिछली चार टेस्ट सीरीज में उन्हें एक मैच में भी जीत नहीं मिली। इससे महेंद्र सिंह धोनी की साख पर बट्टा लग गया।

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली 0-1 की हार टीम इंडिया के लिए कोई नहीं बात नहीं है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भी भारतीय टीम को टेस्ट ही नहीं बल्कि वनडे सीरीजों में भी लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed