फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   mahendra singh dhoni para jumping in agra

आकाश गंगा की निगरानी में होगी धोनी की पैराजंपिंग

Tue, 11 Aug 2015 09:22 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni para jumping in agra

खतरों का खिलाड़ी बनने का शौक रखने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की पैराजंपिंग को लेकर सैन्य अधिकारी किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

विज्ञापन


माही को हवाई जहाज से पैराशूट के साथ जंप कराने के दौरान न केवल सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, बल्कि निगरानी के लिए एशिया के नंबर वन पैराट्रुपर ग्रुप आकाश गंगा को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


आकाश गंगा के पैराट्रुपर एमएस के साथ ही हवाई जहाज से छलांग लगाएंगे। धोनी को पैराजंपिंग के रोमांच का मौका तीन चार दिन में ही मिल सकता है। इसके लिए सैन्य अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। उनकी पैराजंपिंग मलपुरा के पैराड्रापिंग जोन में होनी है। इस दौरान जमीन पर सेना का सुरक्षा घेरा रहेगा। हवाई जहाज से धरती तक आने तक धोनी के साथ आकाश गंगा के पैराट्रुपर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के अनुभव बता रहे धोनी

mahendra singh dhoni para jumping in agra

उधर,सोमवार को भी धोनी ने पैराजंपिंग की ट्रेनिंग ली। उनकी ग्राउंड ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि अब हवाई जहाज से छलांग लगाने से लेकर जमीन पर उतरने तक की सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जा रही है। यह भी तय नहीं किया गया है कि धोनी की पैराजंपिंग कब होगी।

सैन्य अधिकारी धोनी से उनके क्रिकेट जीवन के अनुभव जानना चाहते हैं। सुबह से शाम तक माही ट्रेनिंग करते हैं। और इसके बाद अधिकारियों के साथ समय बिताते हैं। सैन्य अधिकारियों के बच्चे उनके ऑटोग्राफ ले रहे हैं। धोनी डिनर पर रोजाना किसी न किसी के घर ही जा रहे हैं।

वो सिक्सर कभी नहीं भूल सकते

mahendra singh dhoni para jumping in agra

धोनी के साथ सैन्य अधिकारी जब भी क्रिकेट की बात करते हैं, तो वर्ल्ड कप के उस सिक्सर की बात जरूर चलती है, जिससे धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल जिताया था। कई अधिकारी उनसे यह भी पूछ चुके हैं कि वे सिक्सर लगाकर मैच जिताने में यकीन क्यों रखते हैं और इसे कैसे कर पाते हैं?

धोनी की झलक पाने पहुंचे लोग मायूस लौटे
गामरी स्थित पैराड्रापिंग जोन में सुबह आठ बजे से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया। उन्हें उम्मीद थी कि धोनी पैराजंपिंग के लिए आ सकते हैं। लेकिन हाथ लगी निराशा। काफी देर इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।

इस बीच जब सैना के अधिकारी पहुंचे तो यकीन हो गया कि माही आने वाले हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सेना ने धोनी का पैराजंपिंग प्रोग्राम पूरी तरह से गोपनीय रखा है। पैराड्रापिंग जोन में सेना की तैयारियों से लोग अंदाज लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed