फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   live t20 match india vs australia

इंडिया ने इस फॉर्मूले से की जीत हासिल

Mon, 31 Mar 2014 04:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Mar 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
live t20 match india vs australia

पहले बल्लेबाजों और फिर गेंदबाजों के नायाब प्रदर्शन से भारत ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 73 रन से करारी शिकस्त दी। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है और वह ग्रुप ‘दो’ में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी हार है।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए सात विकेट पर 159 रन बनाए। खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह का बल्ला आखिरकार उनकी पसंदीदा टीम के सामने रन उगलने में कामयाब रहा। युवी ने 43 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों के साथ 60 रन की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन


युवी ने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े। धोनी ने 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के साथ 24 रन बनाए। जवाब में भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम का बोरिया-बिस्तर सिर्फ 16.2 ओवर में सिर्फ 86 रन पर बंध गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

live t20 match india vs australia

आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अमित मिश्रा की फिरकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की समझ से परे रही। अश्विन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने और उन्होंने 3.2 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट चटकाए। अमित मिश्रा ने दो और जडेजा ने एक विकेट चटकाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में तीन छक्कों के साथ सर्वाधिक 23 रन बनाए।

भारत ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए। ओपनर शिखर धवन के स्थान पर अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर मोहित शर्मा को मौका दिया गया। इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट में पहली बार टॉस हारे और ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा (05) जल्द आउट हो गए। विराट कोहली (19) और रहाणे (23) ने विकेट पर टिकने के बाद विकेट गंवाए। सुरेश रैना भी सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed