फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Live: pakistan vs srilanka in asia cup

भारत के बराबर हुआ श्रीलंका, पांचवीं बार जीता एशिया कप

Sat, 08 Mar 2014 09:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Mar 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
Live: pakistan vs srilanka in asia cup

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में लसित मलिंगा (5 विकेट) के धमाकों के बाद लाहिरू थिरिमने (101 रन, 13 चौका) की शतकीय पारी ने श्रीलंका को पांचवीं बार खिताब पर कब्जा दिला दिया। श्रीलंका ने इसके साथ ही भारत के पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्डकी बराबरी कर ली है। पाकिस्तान इस खिताब को दो बार जीत सका है।

विज्ञापन


ढाका में गत चैंपियन पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 46.2 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 261 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए फवाद आलम ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि थिरिमने ने शतक लगाकर श्रीलंका को आसान जीत दिला दी। थिरिमने के अलावा महेला जयवर्धने ने 75 रनों की पारी खेली। थिरिमने और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी कर पाक की मैच में वापसी की आस खत्म कर दी। पाक की ओर से सईद अजमल ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिंगा के तिहरे झटकों ने पाक को संक‌ट में डाला

Live: pakistan vs srilanka in asia cup

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला पाकिस्तान को रास नहीं आया। तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने अपने शुरुआती लगातार तीन ओवर में 3 विकेट झटककर पाक की तेज शुरुआत की योजना पर पानी फेर दिया।

पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर मलिंगा ने श्रेजिल खान (8) को कैच आउट कराकर पाक को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में अहमद शहजाद (5) को विकेटकीपर कुमार संगकारा के हाथों कैच आउट कराया।

पाक अभी दोहरे झटके से संभलने की कोशिश में जुटा ‌था लेकिन अपने तीसरे ओवर में मोहम्मद हफीज को महज तीन रन के निजी स्कोर पर संगकारा के हाथों कैच आउट कराया। लीग मैच में पांच विकेट झटककर पाकिस्‍तान पर जीत के नायक बने मलिंगा ने आज भी कसी हुई गेंदबाजी की और पाक टीम को खुलकर खेलने का मौका भी नहीं दिया।

फवाद के करियर ने पाक को संभाला

Live: pakistan vs srilanka in asia cup

महज 18 रन पर अपने तीन शीर्ष विकेट गंवाने से पाक गहरे संकट में दिख रही थी लेकिन कप्तान मिस्बाह उल हक ने फवाद आलम के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम को उबारने की कोशिश की। हालांकि यह साझेदारी बहुत धीमी रही और 32 ओवर खेलने के बावजूद बल्‍लेबाज महज 122 रन ही जोड़ सके।

पहले तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले मलिंगा ने ही शतकीय साझेदारी करने वाली इस जोड़ी को भी तोड़ा। उन्होंने अपने पांचवें ओवर में मिस्बाह को कैच आउट कराया। पाक कप्तान जब आउट हुए उस समय उन्होंने 98 गेंदों तीन चौके और दो छक्के के दम पर 65 रन बनाए।

दूसरी ओर फवाद आलम क्रीज पर जमे रहे और करियर का पहला शतक लगाया। फवाद 134 गेंदों में 114 रन (8 चौका और 3 छक्का) बनाकर अंत तक नाबाद रहे। अंत में उमर अकमल ने 59 रनों की आतिशी पारी खेली।

दोनों टीमों ने किए बदलाव

Live: pakistan vs srilanka in asia cup

फाइनल जंग के लिए दोनों टीमों ने अपने अंतिम एकादश में बदलाव किया है। श्रीलंका ने अजंता मेंडिस की जगह सुरंगा लकमल को शामिल किया है। जबकि पाकिस्‍तान ने दो बदलाव किए हैं।

श्रेजिल खान और जुनैद खान के अलावा शा‌‌हिद अफरीदी भी इस मुकाबले में पाक टीम के लिए मैदान में उतर रहे हैं। अफरीदी ने टूर्नामेंट में लाजवाब खेल दिखाया और लगातार दो मैचों में उन्होंने अंतिम समय में अपनी टीम को जती दिलाई। अफरीदी के इस मैच में खेलने की संभावना बेहद कम थी, कल ही उन्होंने दर्द निवारण के लिए इंजेक्‍शन लिया था।

पांच देशों के टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही ह‌ै। श्रीलंका और पाकिस्‍तान ने लीग मैचों में रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया को हराकर खिताब की रेस से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed