फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   LIVE ipl 7 s 25th match : RR vs KKR

प्रवीण तांबे की हैट्रिक, राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच

Tue, 06 May 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 May 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
LIVE ipl 7 s 25th match :  RR vs KKR

आईपीएल 7 के 25वां मुकाबला बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा। एक समय राजस्थान रॉयल्स से मिले 171 रनों के जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आराम से जीत की ओर जा रही थी लेकिन 2 रन पर 6 विकेट झटककर राजस्थान ने मैच अपने नाम कर लिया। (लाइव स्कोरकार्ड)

विज्ञापन


कोलकाता 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सका। ओपनर रॉबिन उथप्पा (65) और कप्तान गौतम गंभीर (54) ने बड़ी पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट होते चले गए। कोलकाता का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 121 रन था लेकिन 123 तक पहुंचते-पहुंचते उसके 6 विकेट गिर गए। प्रवीण तांबे ने इस मैच में शानदार हैट्रिक बनाई जबकि शेन वॉटसन ने भी 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। राजस्थान की ओर से करुण नायर ने सर्वाधिक 44 रनों का योगदान दिया। जबकि संजू सैमसन ने 37 और वॉटसन ने 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष क्रम के शानदार शुरुआत से आगे बढ़े रॉयल्स

LIVE ipl 7 s 25th match :  RR vs KKR

पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्‍थान रॉयल्स ने ठोस शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (30 रन, 22 गेंद, 3 चौका और 1 छक्‍का) और करण नायर (44 रन, 35 गेंद) ने 6.3 ओवर में 52 रनों की साझेदारी कर डाली।

लेकिन टिककर खेल रहे रहाणे रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। इसके बाद नायर का साथ देने क्रीज पर संजू सैमसन आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। नायर साकिब अल हसन के शिकार बने।

शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के बाद मध्य क्रम ने भी राजस्‍थान को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन ने सैमसन (37) को आउट करने के बाद कप्तान शेन वॉटसन (31) को भी अपना शिकार बनाया। सुनील के अलावा विनय कुमार को भी 2 सफलता मिली।

वॉटसन के 3 झटकों ने कराई RR की वापसी

LIVE ipl 7 s 25th match :  RR vs KKR

171 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता को टूर्नामेंट में पहली बार शतकीय साझेदारी के साथ शुरुआत मिली थी। टीम के दोनों ओपनरों कप्‍तान गौतम गंभीर (54 रन, 34 गेंद, 6 चौका और 1 छक्‍का) और रॉबिन उथप्पा (65 रन, 52 गेंद, 5 चौका और 3 छक्का) ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। साथ ही दोनों ने अर्धशतक भी लगाए।

ऐसे में जब लग रहा था क‌ि टीम आराम से जीत की ओर बढ़ रही है तभी 15वें ओवर की पहली गेंद पर शेन वॉटसन ने गंभीर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद अपनी तीसरी गेंद पर वॉटसन ने उथप्पा का भी वापसी का टिकट कटा दिया।

वॉटसन ने अपनी टीम को इसी ओवर में एक और सफलता दिलाते हुए नए बल्‍लेबाज आंद्रे रसेल (1) को बोल्ड कर चलता कर दिया। ताबड़तोड़ 3 विकेट खोने से कोलकाता टीम संकट में आ गई।

प्रवीण तांबे की हैट्रिक ने कर दिया कमाल

LIVE ipl 7 s 25th match :  RR vs KKR

42 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे ने अपने कप्तान वॉटसन के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए 2 गेंदों में 3 विकेट झटककर आईपीएल में अपनी हैट्रिक भी लगा ली।

आईपीएल इतिहास में यह कुल 12वीं हैट्रिक है साथ ही इस सत्र की यह पहली हैट्रिक भी है। तांबे ने 16वें ओवर की पहली गेंद जो वाइड हो गई पर मनीष पांडे (0) को स्टंप आउट करा दिया।

इसके बाद पहली गेंद पर तांबे ने यूसुफ पठान को भी खाता खोले बगैर ही कॉटएंडबोल्ड कर चलता कर दिया। हैट्रिक के लिए तांबे को अगली गेंद पर रेयान टेन डटचेज का विकेट चाहिए थे जिसे उन्होंने पगबाधा कर हासिल कर लिया। तांबे की हैट्रिक में पहली गेंद वाइड रही जबकि अन्य 2 गेंद सही रही।

राजस्‍थान ने लगाया लगातार जीत का 'चौका'

LIVE ipl 7 s 25th match :  RR vs KKR

आईपीएल 7 में विजयी हैट्रिक लगाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। राजस्‍थान की कोलकाता पर यह लगातार दूसरी जीत भी है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच यूएई के अबुधाबी में हुए मुकाबले में राजस्थान ने सुपरओवर में जीत हासिल की थी।

गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता की यह पांचवीं हार है और 7 में से 2 जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर है।

जबकि राजस्‍थान रॉयल्स ने इतने ही मैचों से यह पांचवीं जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे पायदान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed