{"_id":"fc3de78002cff2f17c22431a8c4a34a3","slug":"live-india-vs-south-africa-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीका को धूल चटा टीम इंडिया टी-20 के फाइनल में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अफ्रीका को धूल चटा टीम इंडिया टी-20 के फाइनल में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने विराट कोहली की खेली गई धमाकेदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी जंग में टीम इंडिया का मुकाबला अब रविवार को श्रीलंका से होगा। भारत 2007 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। (लाइव स्कोरकार्ड)
भारत ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की जीत के शिल्पकार रहे कोहली जिन्होंने महज 44 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौका और 2 छक्का भी जमाया। कोहली के अलावा सुरेश रैना (21 रन, 10 गेंद, 3 चौका और 1 छक्का) ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान फैफ डु प्लेसिस (58) ने सर्वाधिक रन बनाए। जबकि जेपी डुमिनी ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया।

रोहित-रहाणे ने दी थी टीम को तेज शुरुआत
बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद आतिशी अंदाज में हुई और पहले ही ओवर में उसने 14 रन जोड़ लिए। आज अच्छे फॉर्म में दिख रहे रोहित शर्मा ने डेल स्टेन की गेंद पर छक्का जमाकर अपना अंदाज भी दिखाया, लेकिन जल्द ही वह बेन हेंड्रिक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।
रोहित के बाद अंजिक्य रहाणे ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 50 के पार पहुंचाते हुए टीम की आस बनाए रखी। लेकिन 10वें ओवर में वाएन पार्नेल ने रहाणे की पारी का अंत कर दिया। रहाणे 30 गेंदों में 32 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाकर आउट हुए।
दोनों सलामी बल्लेबाजों को खोने के बाद कोहली ने युवराज सिंह के साथ मोर्चा संभाला और 13वें ओवर में टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

बेहद खराब रही अफ्रीकी टीम की शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला दक्षिण अफ्रीका को रास नहीं आया और पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ओपनर क्विंटन डी कॉक (6) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराया। शुरुआती झटके के बाद हाशिम अमला और कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली क्योंकि अश्विन ने इस जोड़ी को जल्द ही तोड़ दिया।
छठे ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने अमला को चकमा देते हुए बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। शुरुआत में ही दो विकेट गंवा देने के कारण दक्षिण अफ्रीका पहले 10 ओवर में 66 रन ही बना सका।

प्लेसिस की आतिशी पारी ने टीम को संभाला
शुरुआत में ही दो विकेट गंवा देने से दक्षिण अफ्रीका के पहले 10 ओवर में कुछ खास नहीं कर सका था लेकिन कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने जेपी डुमिनी (नाबाद 45) के साथ तेजी से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।
इस साझेदारी के दौरान प्लेसिस ने अर्धशतक भी ठोक दिया। उनकी शानदार पारी का अंत भी अश्विन ने ही किया। वह 41 गेंदों में 58 रन (5 चौका और 2 छक्का) बनाकर आउट हुए। प्लेसिस के अलावा डुमिनी ने भी तेजी से रन बटोरे।
अश्विन ने मैच में अपनी तीसरी हासिल करते हुए एबी डीविलियर्स (10) को कैच आउट कराया। अश्विन ने इससे पहले दोनों बल्लेबाजों को बोल्ड किया। डेविड मिलर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

शिखर धवन और शमी आज भी टीम से बाहर
टीम इंडिया ने आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने पिछले एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। शिखर धवन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा गया है, उनकी जगह अंजिक्य रहाणे और मोहित शर्मा खेल रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया लीग चरण के अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। धोनी पिछले चार मैचों की तीन बार टॉस जीत चुके हैं और तीनों ही बार पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था।
जबकि दक्षिण अफ्रीका भी अपने ग्रुप से सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि उसकी शुरुआत खराब रही थी और एक समय वह डच टीम के हाथों हार की कगार पर पहुंच गया था। अफ्रीकी टीम की अगुवाई फैफ डु प्लेसिस कर रहे हैं।