फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   LIVE: india vs south africa

अफ्रीका को धूल चटा टीम इंडिया टी-20 के फाइनल में

Sat, 05 Apr 2014 05:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs south africa
टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने विराट कोहली की खेली गई धमाकेदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी जंग में टीम इंडिया का मुकाबला अब रविवार को श्रीलंका से होगा। भारत 2007 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


भारत ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की जीत के शिल्पकार रहे कोहली जिन्होंने महज 44 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौका और 2 छक्का भी जमाया। कोहली के अलावा सुरेश रैना (21 रन, 10 गेंद, 3 चौका और 1 छक्का) ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान फैफ डु प्लेसिस (58) ने सर्वाधिक रन बनाए। जबकि जेपी डुमिनी ने नाबाद 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-रहाणे ने दी थी टीम को तेज शुरुआत

LIVE: india vs south africa
बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद आतिशी अंदाज में हुई और पहले ही ओवर में उसने 14 रन जोड़ लिए। आज अच्छे फॉर्म में दिख रहे रोहित शर्मा ने डेल स्टेन की गेंद पर छक्का जमाकर अपना अंदाज भी दिखाया, लेकिन जल्द ही वह बेन हेंड्रिक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

रोहित के बाद अंजिक्य रहाणे ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 50 के पार पहुंचाते हुए टीम की आस बनाए रखी। लेकिन 10वें ओवर में वाएन पार्नेल ने रहाणे की पारी का अंत कर दिया। रहाणे 30 गेंदों में 32 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाकर आउट हुए।

दोनों सलामी बल्‍लेबाजों को खोने के बाद कोहली ने युवराज सिंह के साथ मोर्चा संभाला और 13वें ओवर में टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

बेहद खराब रही अफ्रीकी टीम की शुरुआत

LIVE: india vs south africa
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला दक्षिण अफ्रीका को रास नहीं आया और पहले ही ओवर क‌ी चौथी गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ओपनर क्विंटन डी कॉक (6) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराया। शुरुआती झटके के बाद हाशिम अमला और कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली क्योंकि अश्विन ने इस जोड़ी को जल्द ही तोड़ दिया।

छठे ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने अमला को चकमा देते हुए बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। शुरुआत में ही दो विकेट गंवा देने के कारण दक्षिण अफ्रीका पहले 10 ओवर में 66 रन ही बना सका।

प्लेसिस की आतिशी पारी ने टीम को संभाला

LIVE: india vs south africa
शुरुआत में ही दो विकेट गंवा देने से दक्षिण अफ्रीका के पहले 10 ओवर में कुछ खास नहीं कर सका था लेकिन कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने जेपी डुमिनी (नाबाद 45) के साथ तेजी से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी के दौरान प्लेसिस ने अर्धशतक भी ठोक दिया। उनकी शानदार पारी का अंत भी अश्विन ने ही किया। वह 41 गेंदों में 58 रन (5 चौका और 2 छक्का) बनाकर आउट हुए। प्‍लेसिस के अलावा डुमिनी ने भी तेजी से रन बटोरे।

अश्विन ने मैच में अपनी तीसरी हासिल करते हुए एबी डीविलियर्स (10) को कैच आउट कराया। अश्विन ने इससे पहले दोनों बल्‍लेबाजों को बोल्ड किया। डेविड मिलर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

शिखर धवन और शमी आज भी टीम से बाहर

LIVE: india vs south africa
टीम इंडिया ने आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने पिछले एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। शिखर धवन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा गया है, उनकी जगह अंजिक्य रहाणे और मोहित शर्मा खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया लीग चरण के अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। धोनी पिछले चार मैचों की तीन बार टॉस जीत चुके हैं और तीनों ह‌ी बार पहले बल्‍लेबाजी का निर्णय लिया था।

जबकि दक्षिण अफ्रीका भी अपने ग्रुप से सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि उसकी शुरुआत खराब रही थी और एक समय वह डच टीम के हाथों हार की कगार पर पहुंच गया था। अफ्रीकी टीम की अगुवाई फैफ डु प्लेसिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed