फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   live: india vs bangladesh

रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया

Wed, 18 Jun 2014 10:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jun 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
live: india vs bangladesh
जीतने के लिए 106 रनों का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की पूरी टीम रनों पर आउट हो गई। भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी ने 4 रन देकर 6 विकेट लिए और मोहित शर्मा ने भी 4 विकेट लिए। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


रोमांचक मैच में भारत ने सिर्फ 105 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की टीम सिर्फ 17.4 ओवर में 86 रन में सिमट गई। मैन ऑफ मैच का खिताब स्टुअर्ट बिन्नी को दिया गया। तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त के साथ आगे है।
विज्ञापन


मीरपुर में दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन 5.2 ओवर के खेल के बाद ही बारिश शुरू हो गई जिससे खेल दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 25.3 ओवर में 105 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सुरेश रैना ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए अपना पहला मैच खेल रहे तास्कीन अहमद ने 28 रन देकर 5 विकेट झटके।

भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

बारिश से लंबे समय तक मैच बाधित होने के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 41-41 ओवर का कर दिया गया। सुरेश रैना की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

बारिश के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई

live: india vs bangladesh

पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। इसके बाद ओपनर रॉबिन उथप्पा (14) और चेतेश्वर पुजारा (11) ने टीम को शुरुआती संकट से उबारने की कोशिश की लेकिन 5.2 ओवर का खेल होने के बाद बारिश शुरू हो गई जिससे खेल रोक देना पड़ा।

खेल जब शुरू हुआ तो मैच 41-41 ओवर का कर दिया गया। लेकिन भारत को यहां से एक के बाद एक झटका लगने लगा। पहला मैच खेल रहे ता‌स्किन अहमद ने उथप्पा को कैच आउट कराया। वहीं 34 गेंद खेलकर 11 रन बनाने वाले पुजारा भी सस्ते में चलते बने।

हालांकि कप्तान सुरेश रैना ने एक छोर संभालते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन 27 रन के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए। मध्य क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। 11वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए उमेश यादव ने 17 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाए। उमेश ने भारतीय पारी का एकमात्र छक्‍का जमाया।

परवेज रसूल को नहीं मिला मौका

live: india vs bangladesh
मैच शुरू होने से पहले मैदान के ऊपर गहरे बादल छाए हुए थे, लेकिन टॉस तयसमय से हो गया। भारत ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले परवेज रसूल को दूसरे वनडे से बाहर कर दिया और उनकी जगह आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्‍नी को शामिल किया।

जबकि मेजबान टीम की ओर से 2 क्रिकेटरों ने आज के मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। मिथुन अली और तास्किन अहमद बांग्ला टीम के दो नए चेहरे हैं जो अपनी टीम के लिए वनडे मैच खेलने वाले क्रमशः 111वें और 112वें खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed