फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   LIVE: csk Vs punjab

मैक्सवेल की तूफानी पारी ने दिलाई पंजाब को बड़ी जीत

Sat, 19 Apr 2014 01:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Apr 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
LIVE: csk Vs punjab
आईपीएल 7 में पंजाब किंग्स इलेवन ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अबु धाबी में टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स इलेवन ने शुरुआत तो तेज की लेकिन उसने जल्द ही दोनों ओपनरों को गंवा दिया। बाद में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल महज 5 रन से अपने शतक से चूक गए। वह 43 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल की तूफानी पारी ने टीम की जीत की आस जगा दी जिसे डेविड मिलर ने शानदार अंत में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

ब्रैंडन मैक्‍कुलम और स्मिथ ने ठोके अर्धशतक

LIVE: csk Vs punjab
कप्तान धोनी का पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। दोनों सलामी बल्‍लेबाजों ने चेन्‍नई को जबर्दस्त शुरुआत दिलाई।

पहली बार चेन्‍नई के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के कप्‍तान और बल्‍लेबाज ब्रैंडन मैक्‍कुलम ने आज शानदार बल्‍लेबाजी की और 45 गेंदों में 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके के अलावा 5 छक्के भी जड़े। पहले विकेट के लिए मैक्‍कुलम ने ओपनर ड्वेन स्मिथ (66 रन, 43 गेंद) के साथ 123 रनों की साझेदारी निभाई।

पंजाब को पहली सफलता 13वें ओवर में मिली जब अक्सर पटेल ने मैक्‍कुलम को कैच आउट कराया। सलामी बल्‍लेबाजों के अलावा चेन्‍नई के लिए कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रन (11 गेंद, 3 चौका और 1 छक्का) और सुरेश रैना ने 24 रनों का योगदान दिया। धोनी पारी की अंतिम गेंद पर कैच आउट हुए। पंजाब की ओर से एल बालाजी को 2 सफलता मिली।

पंजाब की कमान जॉर्ज बैली के हाथों में

LIVE: csk Vs punjab
पंजाब किंग्स इलेवन की अगुवाई जॉर्ज बैली कर रहे हैं। जबकि इस टीम में धाकड़ बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहली बार जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed