{"_id":"6dde8230-e11e-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"liu-xiang-repeated-beijing-sad-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियू जियांग का बीजिंग के भूत ने नहीं छोड़ा पीछा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लियू जियांग का बीजिंग के भूत ने नहीं छोड़ा पीछा
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:40 PM IST
विज्ञापन
यही बीजिंग ओलंपिक की चौथी वर्षगांठ की पूर्व संध्या थी और उनका बिब नंबर भी वही 1356 था, जो बीजिंग में था। सारी दुनिया की निगाहें मंगलवार को ओलंपिक स्टेडियम में उन्हीं पर थीं। आखिर उन पर बीजिंग ओलंपिक के भूत को पीछे जो छोड़ना था। 2004 के ओलंपिक चैंपियन लियू जियांग ने 110 मीटर हर्डल की पहली हीट में शानदार शुरुआत की। वह बढ़त पर भी थे। लेकिन अचानक उनका टखना हर्डल से टकराया और वह जख्मी होकर ट्रैक पर गिर पड़े।
ठीक यही घटना चार साल पहले उनके देश में उनके साथ घटी थी। स्टेडियम में बैठे थोड़े दर्शक इस घटना से स्तब्ध रह गए। बीजिंग में भी लियू चोट के चलते दौड़ पूरी नहीं कर सके थे। इस ओलंपिक से पहले यह माना जा रहा था कि वह बिलकुल फिट होंगे। हालांकि उनके टखने में काफी चोट थी, जिस वक्त वह ट्रैक पर उतरे उनके टखने पर हैवी बैंडेज बंधा था। यही कारण है कि उन्होंने अपनी ओलंपिक की तैयारियों की भी भनक किसी को नहीं लगने दी। कई माह पहले ही वह लंदन आ गए थे। लेकिन अधिक ठंडक के कारण वह जर्मनी चले गए।