फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Kumar Sangakkara missed one more world record

संगकारा की फिर आतिशी पारी, एक और रिकॉर्ड से चूके

Sat, 08 Feb 2014 10:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Feb 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kumar Sangakkara missed one more world record

पहली पारी में तिहरा शतक लगाने वाले कुमार संगकारा (319) ने दूसरी पारी में शतक लगाया। संगकारा ने दूसरी पारी में भी 105 रन बनाए। इस तरह से वह एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 32 रन से चूक गए।

विज्ञापन


संगकारा ने इस मैच में कुल 424 रन बनाए। एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम दर्ज है जिन्होंने भारत के खिलाफ 1990 में कुल 456 रन (333+123) बनाए थे। संगकारा एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर हैं जिन्होंने 426 रन (334+92) बनाए हैं। एक मैच में तिहरा और एक शतक लगाने वाले संगकारा ग्राहम गूच के बाद दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने एक और दिलचस्प कारनामा किया है। छक्का लगाकर तीन सौ रन बनाने वाले संगकारा ने दूसरी पारी में भी छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। दो दिन पहले संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 11 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिहरा शतक के बाद लगाया अपना 35वां शतक

Kumar Sangakkara missed one more world record

पहली पारी में तिहरा शतक बनाने वाले कुमार संगकारा ने अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हुए 144 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाए जो कि उनका 35वां शतक है और अब वह टेस्ट क्रिकेट में सुनील गावस्कर तथा ब्रायन लारा के 34-34 शतकों से आगे बढ़ गए हैं।

संगकारा के अलावा चंडीमल ने भी शतक लगाया और उन्होंने 158 गेंदों में चार चौकों की मदद से अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया और इसके साथ ही श्रीलंका ने अपनी पारी समाप्त घोषित कर दी।

श्रीलंका के लिए ओपनर दिमुथ करुणारत्ने (15), कौशल सिल्वा (29), महेला जयवर्द्धने (11) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 43) ने उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका ने अपने तीन विकेट 78 रन तक गंवा दिए थे लेकिन संगकारा और दिनेश चंडीमल अपने-अपने शतक लगाते हुए स्कोर को 223 रन तक ले गए।

बांग्लादेश को 467 रनों का मुश्किल लक्ष्य

Kumar Sangakkara missed one more world record

कुमार संगकारा (105) और दिनेश चंडीमल (नाबाद 100) की शतकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 305 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी। इस तरह से मेजबान टीम को जीत के लिए 467 रनों का विशाल लक्ष्‍य मिला।

श्रीलंका के पहली पारी में 587 रन के जवाब में मेजबान बांग्लादेश की टीम 426 रन पर सिमट गई थी। इस तरह श्रीलंका ने पहली पारी में 161 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में तिहरा शतक ठोकने वाले कुमार संगकारा ने फिर शतक ठोका जबकि चंडीमल ने भी शतकीय पारी खेली।

दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए थे। तमीम इकबाल (7) और शम्सुर रहमान (4) क्रीज पर जमे हुए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए टेस्ट के अंतिम दिन 455 रन की जरूरत है जबकि उसके पास सभी 10 विकेट शेष हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

अजंता मेंडिस के छह विकेट

Kumar Sangakkara missed one more world record
इससे पहले बांग्लादेश ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 409 रन से अपनी पहली पारी को आगे बढा़या। महमूदुल्ला ने 30 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वह इसमें एक रन भी जोड़ सके और आउट हो गए।

श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस ने मेजबान टीम की पारी समेट दी। मेंडिस ने 99 रन देकर छह विकेट झटके, जबकि दिलवान परेरा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed