{"_id":"db592f938bf55b832e30d95aee00cd37","slug":"kuhu-garg-practice-hard-for-singles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल वर्ग के लिए कुहू गर्ग ने कसी कमर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एकल वर्ग के लिए कुहू गर्ग ने कसी कमर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Apr 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी कुहू गर्ग का फोकस अब एकल वर्ग के लिए अपने खेल स्किल को मजबूत करना है।
विज्ञापन
तीन अंतरराष्ट्रीय पदक सहित दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकीं कुहू का लक्ष्य उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने पर है। जिसकी विशेष तैयारियों के लिए कुहू उत्तराखंड के पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ मई में बैंकाक जा रही हैं।
जूनियर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में डबल्स में 16वें पायदान पर पहुंच चुकी कुहू गर्ग ने मंगलवार को बताया कि सात साल पहले उन्होंने देहरादून से ही खेल की बारीकियां सीखनी शुरू की थी। बैंकाक जाने से पहले बैडमिंटन प्रशिक्षक दीपक रावत ने उनको अभ्यास कराया। उनका अभ्यास कराने का अंदाज बहुत अलग है।
विज्ञापन
इस तरह उनको दूसरी जगह नहीं सिखाया जाता। इंडिया सुपर सीरीज के मुख्य दौर में जगह बनाकर पहली उत्तराखंडी बनने का इतिहास रचने वाली कुहू ने कहा इसमें उनको आइडल खिलाड़ियों के सामने खेलने का मौका मिला। सीनियर वर्ग में दुनिया में टॉप रैंकिंग में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ वे खेलीं, इससे उनको बहुत सीखने को मिला।
विज्ञापन
कुहू ने कहा कि डबल्स और मिक्स डबल्स में उनका प्रदर्शन लगातार निखर रहा है, लेकिन एकल वर्ग में उनको अभी मेहनत करनी है। बैंकाक में लग रहे विशेष शिविर में भी वह एकल खेल को सुधारने की कोशिश करेंगी। इस साल अंडर-19 में फोकस करेंगी। वर्ष 2016 से सीनियर वर्ग में टॉप में पहुंचना उनका लक्ष्य है। पत्रकार वार्ता में उनके पिता एडीजी अशोक कुमार भी मौजूद थे।
केरल में राष्ट्रीय खेल नहीं खेल पाने का मलाल
कुहू गर्ग को फरवरी में केरल में हुए राष्ट्रीय खेल में नहीं खेल पाने का मलाल है। कुहू ने दूसरे राज्य के खिलाड़ी के साथ मिक्स डबल्स और बालिका डबल्स की जोड़ी बनाने के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।
खासकर चिराग सेन और लक्ष्य सेन शानदार हैं। चिराग का फोकस सिंगल में हैं, जबकि लक्ष्य अभी छोटे हैं। इस कारण दूसरे जोड़ीदार को चुनना पड़ा, इससे राष्ट्रीय खेल नहीं खेल सकीं।
कुहू की वर्तमान रैंकिंग
वर्ल्ड जूनियर
एकल - 46, युगल - 16, मिक्स डबल्स - 20
राष्ट्रीय
सीनियर वर्ग
एकल - 26, युगल - 14, मिक्स डबल्स - 12
अंडर - 19 वर्ग
एकल - 11, युगल - 19, मिक्स डबल्स - 3