{"_id":"100e8b4fc8be63fcd930e3029ce52d5e","slug":"kohli-team-india-back-on-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लय में लौटे कोहली और टीम इंडिया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लय में लौटे कोहली और टीम इंडिया
अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे विराट और सुरेश रैना के जोरदार
विज्ञापन
अर्द्धशतकों से टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 49 रन से हराकर
पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 263 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। उसके लिए ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 97 गेंदों पर सर्वाधिक 97 रन की पारी खेली। मगर अच्छी शुरुआत के बाद टीम ने अचानक लय खो दी और एक समय जीती नजर आ रही बाजी गंवा दी। स्मिथ के अलावा पोलर्ड ने 40 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए।
वैसे इस जीत के मायने क्या थे यह बात कप्तान धोनी के चेहरे पर आए उतरे हावभाव से आसानी से समझी जा सकती थी। आमतौर पर हार और जीत को समान भाव से लेने वाले धोनी ने बच्चों की तरह उछलते हुए इस जीत का स्वागत किया। कोच्चि में हुआ पहला मुकाबला विंडीज ने 124 रन से जीता था।
भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में सबसे अच्छी बात स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म में लौटना रहा। पिछले काफी समय से खराब दौर से गुजर रहे कोहली ने चौथे नंबर पर खेलते हुए अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए प्रशंसकों को निराश नहीं किया और 78 गेंदों में पांच चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली।
उनकी यह पारी उस समय आई जब भारतीय टीम 74 रन पर तीन विकेट खोकर मुश्किल हालातों का सामना कर नहीं रही थी। उस समय कोहली ने सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। विराट की पारी का अंत तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने किया। वहीं रैना ने भी 60 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 62 रन की तेज पारी खेली।
अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 40 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धवन ने 1, रहाणे ने 12 और रायडु ने 32 रन बनाए। इस मैच में चोटिल तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम एकादश में तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया। वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।