फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   kohli and anushka spent night same room in sri lanka

अनुष्का के साथ एक कमरे में रहे थे विराट कोहली!

Mon, 28 Apr 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Apr 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
kohli and anushka spent night same room in sri lanka
क्रिकेट और सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के बीच प्रेम-प्रसंग के मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में है।
विज्ञापन


अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच दोनों कहां जाते हैं और क्या करते हैं, इस पर सभी की नजर होती है। दोनों के बीच प्रेमालाप की बात उस समय जगजाहिर हो गई जब अनुष्का साल 2014 की शुरुआत में अपने प्रेमी से मिलने न्यूजीलैंड चली गईं।

अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कोहली पिछले दिनों शूटिंग में व्यस्त अनुष्का से मिलने जब श्रीलंका गए थे तो वहां पर होटल के एक ही कमरे में ही दोनों ने रात बिताई थी।
विज्ञापन

होटल के एक ही कमरे में गुजारी थी रात?

kohli and anushka spent night same room in sri lanka

विराट कोहली और अनुष्का के बीच चल रहे रोमांस के बीच अब बड़ी खबर आ रही है कि दोनों ने श्रीलंका के होटल में एक साथ रात भी गुजारी थी।

एशिया कप क्रिकेट में टीम इंडिया की हार के बाद कोहली अनुष्का से मिलने श्रीलंका चले गए थे जहां अभिनेत्री अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेल्वेट' फिल्म की शूटिंग कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार सेट पर मुलाकात के बाद कोहली उस होटल में भी गए जहां अनुष्का ठहरी हुई थी। कश्यप की टीम के क्रू मेंबर इस हॉट जोड़ी को अकेले मिलने का मौका देने के लिहाज से उनसे अलग हो गए। इसके बाद वे होटल में अनुष्का के कमरे में रहे और रात भी बिताई।

स्वयंवर में अनुष्का को चुना था कोहली ने

kohli and anushka spent night same room in sri lanka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच अफेयर की बात अब नई नहीं रह गई है। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं की है। साथ ही प्रेम-प्रसंग के बारे में किसी भी बात पर खुलकर जवाब नहीं देते, वे इसे महज दोस्ती करार देते हैं।

लेकिन पिछले हफ्ते दुबई में आईपीएल 7 के उद्धाटन समारोह के दौरान शाहरुख खान ने कोहली के ‌लिए एक अनोखी स्वयंवर रचा। इस स्वयंवर में कई लड़कियों की तस्वीरें कोहली के सामने रखी गई जिसमें उन्होंने अपनी दुल्हन के लिए अनुष्का की तस्वीर को चुना था।

तब यह बात जगजाहिर हुई थी कि दोनों में कुछ न कुछ चल रहा है। कुछ दिन पहले क्रिकेटर कोहली के बारे में यह खबर भी आई थी कि वह अनुष्का के रूप में दुल्हन चाहते हैं।
विज्ञापन

बेहद शानदार साबित हुआ कोहली का यह हफ्ता

kohli and anushka spent night same room in sri lanka

अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस में व्यस्त क्रिकेटर विराट कोहली के लिए यह हफ्ता दोहरी खुशी लेकर आया।

पहली खबर तो यह है कि आईपीएल में उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और दूसरी खबर यह कि फेसबुक पर उनके प्रशंसकों की संख्या ने आज एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फेसबुक पर कोहली को लाइक्स करने वालों की संख्या 10 मिलियन यानी एक करोड़ से ऊपर चली गई। इसके लिए उन्होंने विशेष फोटो बनाकर अपने चाहने वालों को धन्यवाद भी दिया है। फेसबुक पर कुछ ही क्रिकेटर हैं जिनके लाइक्स एक करोड़ से ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed