टेनिस खेल से जुड़ीं ये कई चौंकाने वाली बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ऋषभ शारदा, दिग्विजय सिंह, सुमित सिंह जैसे युवा टेनिस खिलाड़ी डेविस कप विजेता सनम सिंह की राह पर चल पड़े हैं। इन खिलाड़ियों ने देश में आयोजित विभिन्न टेनिस चैंपियनशिप में ट्राफियां जीतकर खुद को साबित किया है। आप भी इनकी तरह टेनिस को अपने करिअर के रूप में अपना सकते हैं।
तीन तरह के टेनिस कोर्ट:
सिंथेटिक, ग्रास और क्ले कोर्ट में टेनिस के मुकाबले खेल जाते हैं। इसके साथ ही कई सेंटराें पर प्रैक्टिस वॉल भी बनाई गई है।
ऐसे खेला जाता है टेनिस:
सिंगल्स और डबल्स में मुकाबले खेले जाते है। इसमें जीत के लिए बेस्ट ऑफ थ्री का सेट का खेल होता है। दो सेट जीतने वाले को विजेता माना जाता है।
यहां दी जाती है ट्रेनिंग
सेक्टर-10 सीएलटीए
यहां कुल 12 कोर्ट है। इनमें 10 सिंथेटिक और 2 क्ले कोर्ट शमिल हैं। इनमें बच्चों के लिए मिनी टेनिस कोर्ट की एडमीशन फीस 500 और 860 रुपये महीने की फीस रखी गई है। वहीं व्यस्कों के लिए 3 हजार एडमीशन फीस और 1440 रुपये महीने की फीस है।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42
यहां 4 क्ले और 2 सिंथेटिक कोर्ट हैं। यहां लिमिटेड सीटें होती हैं। स्टूडेंट के सीखने के लिए पूरे साल की फीस 200 रुपये है।
लेक स्पोर्ट्स क्लब
यहां 4 क्ले, 4 सिंथेटिक, 4 ग्रास कोर्ट हैं। यहां स्टूडेंट के लिए फीस 200 रुपये है। इसके अलावा लेक स्पोर्ट्स क्लब के मेंबर को खेलने की अनुमति है।
वाईएमसीए, सेक्टर 11
यहां 6 क्ले कोर्ट है। बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए टेनिस सीखने की तीन महीने की फीस 5,500 रुपये है। वहीं इससे अधिक वर्ग के लिए 6 हजार रुपये फीस है।
स्कूल
कुंदन स्कूल 46 में एक महीने के लिए 1200 रुपये, अजीतकर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल-45 में एक महीने की 1200 रुपये और माउंट कार्मल-48 में एक महीने की 1200 रुपये फीस रखी गई है।
टेनिस खिलाड़ियों के लिए टिप्स
- सीएलटीए के डायरेक्टर, कोचिंग हेड गजेंद्र सिंह ने बताया कि टेनिस खेलने के लिए स्टेमिना और फिटनेस सबसे अहम होता है।
- दमदार सर्विस के लिए खिलाड़ी की हाईट मायने रखती है।
- दूसरे खिलाड़ी की खेल शैली और शॉट्स को कॉपी नही करना चाहिए। अपनी शैली के अनुसार ही खेलना चाहिए।