फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   kkr won first match to mumbai indians

IPL मुकाबले में KKR ने मुबंई इंडियंस को हराया

Thu, 17 Apr 2014 11:58 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
kkr won first match to mumbai indians
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को न सचिन तेंदुलकर की सलाह काम आई, न ही अनिल कुंबले की रणनीति कोई कमाल दिखा सकी और कप्तान रोहित शर्मा भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


नतीजतन स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई के लिए आईपीएल-7 का आगाज निराशाजनक रहा और उसे अपने आगाज मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 41 रन से करारी शिकस्त का स्वाद चखना पड़ा।
विज्ञापन


2012 की चैंपियन कोलकाता की इस जीत के हीरो दक्षिण अफ्रीका के महान आलराउंडर जैक्स कालिस रहे।

कालिस और मानिष पांडे की आतिशी पारी

kkr won first match to mumbai indians
‘मैन ऑफ द मैच’ बने जैक्स कालिस ने 46 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों के साथ 72 रन की तूफानी पारी खेली।

कालिस ने दूसरे विकेट के लिए युवा बल्लेबाज मनीष पांडे के साथ 15.2 ओवरों में 131 रन की बेजोड़ साझेदारी भी निभाई।

मनीष पांडे ने 53 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों के साथ 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही थी और कप्तान गौतम गंभीर खाता खोले बिना मलिंगा की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। मुंबई के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

फ्लॉप हो गए मुंबई इंडियंस के धुरंधर

kkr won first match to mumbai indians
164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई टीम के दिग्गज बल्लेबाज कोलकाता की शानदार गेंदबाजी के आगे फ्लॉप साबित हुए और टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर सिर्फ 122 रन बना सकी।

मुंबई को जब आखिरी पांच ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी की जरूरत थी तब उसके धुरंधर बल्लेबाज फुस्स हो गए।

गत चैंपियन ने आखिरी पांच ओवर में 27 रन बनाए और पांच विकेट गंवा दिए। टीम के लिए अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 40 गेंदों में चार चौकों के साथ 48 रन बनाए।
विज्ञापन

सुनील नारायण की फिरकी में उलझे बल्‍लेबाज

kkr won first match to mumbai indians

मुंबई की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर माइक हसी सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा 20 गेंदों में सिर्फ एक छक्के के साथ 27 रन ही बना सके।

विस्फोटक बल्लेबाज कोरी एंडरसन आठ गेंद खेलकर दो रन ही बना सके। कीरोन पोलार्ड भी तूफानी पारी नहीं खेल सके और आठ गेंदों में छह रन बनाकर नाबाद रहे। हरभजन सिंह भी खाता खोले बिना आउट हो गए।

कोलकाता के लिए स्पिनर सुनील नारायण ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed