फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   kkr claims hattrick victory in IPL

उथप्पा के दम पर KKR ने बनाई जीत की हैट्रिक

Thu, 15 May 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
kkr claims hattrick victory in IPL

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर रॉबिन उथप्पा की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 7 में उसके लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


गत चैंपियन मुंबई की 10 मैचों में यह सातवीं हार है और उस पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

दूसरी ओर कोलकाता की इतने ही मैचों में यह पांचवीं जीत है और उसकी टूर्नामेंट में चुनौती बरकरार है। मुंबई को हराने से पहले कोलकाता ने अपने पिछले दोनों मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को धूल चटाई थी।
विज्ञापन

गेंदबाजों के नाम रहा यह मुकाबला

kkr claims hattrick victory in IPL
टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान गौतम गंभीर के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई टीम को 5 विकेट पर 141 रन के स्कोर पर रोक दिया।

कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 45 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 51 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

जवाब में कोलकाता ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 142  रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। इस मैच में कुल 9 विकेट ही गिरे। जबकि छक्कों के लिहाज से देखा जाए तो दोनों ओर से कुल 7 छक्के ही लगे।

गंभीर और उथप्पा ने फिर की अच्छी शुरुआत

kkr claims hattrick victory in IPL
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को एक बार फिर से कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी।

हालांकि गंभीर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर टिके ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 52 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों के साथ 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

गंभीर को बोल्ड करने के बाद हरभजन सिंह ने मनीष पांडे (14) को भी बोल्ड किया। उथप्पा जब आउट हुए तब तक टीम जीत की ‌स्थिति में पहुंच चुकी थी। यूसुफ पठान 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन

खराब शुरुआत के बाद रोहित ने खेली कप्तानी पारी

kkr claims hattrick victory in IPL
पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सीएम गौतम (8) तीसरे ओवर में आउट हो गए।

इसके ‌बाद लिंडल सिमंस (12) भी सस्ते में चलते बने। 35 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद अंबाती रायडू (33) और कप्‍तान रोहित शर्मा (51 रन, 45 गेंद, 4 चौका और 2 छक्का) ने टीम को संभालने का प्रयास किया। लेकिन कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्‍लेबाज तेजी से रन जुटाने में नाकाम रहे।

हालांकि कप्तान रोहित ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और वह उसमें सफल भी हुए लेकिन दूसरे छोर पर अन्य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed