{"_id":"d576b2b3d1e857722d0a720df03360c1","slug":"kings-xi-punjab-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स के खिलाड़ियों ने फिटनेस पर बहाया पसीना","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
किंग्स के खिलाड़ियों ने फिटनेस पर बहाया पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन 7 केलिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। किंग्स इलेवन के खिलाड़ी कैंप के लिए सोमवार को पीसीए स्टेडियम में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन
अभी तक इस कैंप में डोमेस्टिक खिलाड़ी ही शामिल हुए हैं जबकि टीम से जुड़े विदेशी खिलाड़ियाें के कुछ दिनाें बाद कैंप से जुड़ने की संभावना है। कैंप किंग्स इलेवन के नए नियुक्त हुए कोच संजय बांगड़ की निगरानी में शुरू हुआ।
विज्ञापन
कैंप के पहले दिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी फिटनेस के लिए सोमवार को सेंट जाेंस स्कूल सेक्टर 26 में पहुंचे। यहां पर स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, मुरली कार्तिक के साथ डोमेस्टिक्ट प्लेयर मनन वोहरा, संदीप शर्मा, मनदीप सिंह, परविदंर अवाना, गुरकीरत मान, अनुरीत, शाह अब्बदुल्ला, करणवीर,शिवम शर्मा, अक्षित पटेल ने दो घंटे तक रनिंग और फिटनेस पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन