फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kings XI Punjab Team in Chandigarh for Champions League

चैंपियंस लीग के लिए किंग्स के चैंपियन मैदान में

Fri, 12 Sep 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab Team in Chandigarh for Champions League

चैंपियंस लीग टी-20 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी वीरवार से सिटी ब्यूटीफुल पहुंचने शुरू हो गए। लीग के मुकाबले 18-28 सितंबर तक मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसकेलिए 12 सितंबर से पीसीए मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब का कैंप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


कैंप के लिए वीरवार को सबसे पहले किंग्स की टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्ज बैली, ग्लैन मैक्सवेल पहुंचे। इसकेबाद देर शाम विरेंद्र सहवाग, परविंदर अवाना, रिद्घिमन साहा, लक्ष्मीपति बालाजी, तिशारा परेरा और अन्य खिलाड़ी पहुंचे। इस मौके पर किंग्स के कोच संजय बागड़ ने कहा कि कैंप के दौरान हर खिलाड़ी की क्षमता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंप में यह खिलाड़ी होंगे शमिल
मोहाली में लगने वाले कैंप में जार्ज बैली, विरेंद्र सहवाग, मनन वोहरा, रिद्घिमन साहा, डेविड मिलर, ग्लैन मैक्सवेल, मिचेल जॉनसन, अक्ष पटेल, ऋषि धवन, करनवीर सिंह, तिशारा परेरा, लक्ष्मीपति बालाजी, परविंदर अवाना, अनुरीत सिंह, मनदीप सिंह के साथ कोच संजय बांगड शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब पहली बार ले रहा हिस्सा

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पहली बार चैंपियंस लीग में हिस्सा ले रही है। इस आईपीएल सीजन 7 में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि वहीं प्रदर्शन चैंपियंस लीग में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed