फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khalsa college 26 wins mahindra football cup

खालसा कॉलेज ने जीता स्वराज महिंद्रा फुटबॉल कप

Mon, 11 Nov 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
khalsa college 26 wins mahindra football cup
खालसा कॉलेज-26 ने रविवार को ऑडिट हरियाणा की टीम को 4-0 से हराकर स्वराज महिंद्रा फुटबॉल कप-2013 पर अपना कब्जा जमाया। यह मैच सेक्टर 17 स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक शैली अपनाई लेकिन खालसा कॉलेज की टीम के आगे ऑडिट हरियाणा की कुछ न चली।

खालसा कॉलेज के राजन नेगी ने 24वें और 43वें मिनट में गोल दागकर 2-0 की बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम तक विजेता टीम 2-0 से आगे रही। इसके बाद मैच के 46वें मिनट में निखिल ने गोल दागकर स्कोर 3-0 किया।
विज्ञापन


इसके बाद मैच के 67वें मिनट में राजन नेगी ने फिर एक और गोल दागकर टीम को 4-0 से विजेता ट्रॉफी दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed