फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kamla bisht selected in world police championship.

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जोरदार पंच जड़ेगी कमला

Mon, 25 May 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 May 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
kamla bisht selected in world police championship.

उत्तराखंड की बॉक्सर कमला बिष्ट का चयन 25 जून से यूएसए के वर्जीनिया में होने वाली विश्व महिला पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन


वह भारतीय महिला पुलिस की टीम में शामिल की गई हैं और उत्तराखंड से चयनित होने वाली एकमात्र बॉक्सर हैं। उनके चयन की जानकारी मिलते ही यहां के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। कमला ने 2003 से यहां बॉक्सिंग कोच कृष्ण सिंह महर से प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
विज्ञापन


2006 में वह स्पोर्ट्स कोटे से उत्तराखंड पुलिस में चुनी गई। इस समय वह हेडकांस्टेबल पद पर रुद्रपुर में कार्यरत हैं। जिला मुख्यालय से सटे कुसौली गांव के देवसिंह बिष्ट के घर पैदा हुई कमला ने बाक्सिंग में जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कमला के खाते में कई उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2004 में केरल में हुई राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में कांस्य पदक, 2005 में जमशेदपुर में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 2007 में रुद्रपुर में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में उन्होंने 2009 में पूना में स्वर्ण पदक, 2010 में जम्मू में कांस्य पदक, 2012 में दिल्ली में रजत पदक, 2014 में रांची में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


फेडरेशन कप में भाग लेते हुए कमला ने 2007 में नैनीताल में स्वर्ण पदक, 2009 में ईरोड (तमिलनाडु) में स्वर्ण पदक, 2010 में नैनीताल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वह 2008 में रूस में हुई आमंत्रण महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।

विश्व महिला पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती, डा. पुष्कर बिष्ट, कै. हरीदत्त कापड़ी, कै. हरीसिंह थापा, कै. धरम चंद, चंद्रशेखर महर, प्रकाशजंग थापा, बहादुर बोरा, कुंदन मोसाल, सुरेंद्र बिष्ट, विजेंद्र मल्ल, सुभाष जोशी, धर्मेंद्र बोरा, कल्याण सिंह वल्दिया, जगदीश पांडे ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed