फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   junior team india gets 5th position

वर्ल्ड चैंपियन की बची लाज, पांचवें स्थान पर रही टीम इंडिया

Tue, 25 Feb 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
junior team india gets 5th position

विजय जोल की अगुवाई में भारतीय टीम को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब बचाने की आस थी लेकिन लीग मैचों में अजेय रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार से उनकी चुनौती टूट गई।

विज्ञापन


बतौर चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। पाकिस्तान के खिताब लीग मैच में हराने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि युवा टीम इंडिया लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब रहेगी, लेकिन टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली और पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान का सुहाना सफर खत्म हो चुका है।

हुड्डा के हरफनमौला ने दिलाई नायाब जीत

junior team india gets 5th position

दीपक हुड्डा (नाबाद 76 और तीन विकेट) के हरफनमौला खेल से भारत ने श्रीलंका को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में 76 रन से हराकर टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।

दुबई में भारत ने पांचवें स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में सात विकेट पर 291 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। हुड्डा ने 56 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 76 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी अपने हाथ दिखाते हुए दस ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए। हुड्डा के अलावा सी मिलिंद, करण कैला और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

श्रीलंका की तरफ से ओपनर सदीरा समरविक्रमा ने सर्वाधिक 58 और प्रियमल परेरा ने 47 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजी फ्लॉप रहे। कप्तान विजय जोल पर एक मैच का प्रतिबंध होने के कारण संजू सैम्सन ने इस मैच में भारत की कप्तानी की। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 59, सैमसन ने 40, अंकुश बैंस ने 29 और अखिल हड़वड़कर ने 23 रन का योगदान किया।

शानदार जीत से खिताबी जंग में पहुंचा पाक

junior team india gets 5th position

लीग मैच में भारत के हाथों हार के बाद पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सात विकेट पर 204 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक समय अपने चार विकेट 57 और सात विकेट 142 रन पर गंवा दिए थे लेकिन जफर गोहर (नाबाद 37) और अमद बट (नाबाद 26) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

पाकिस्तान का फाइनल में अब एक मार्च को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 फरवरी को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा। पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 28 और सऊद शकील ने 45 रन का योगदान किया। सात विकेट 142 रन पर गिर जाने के बाद गोहर और बट ने आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed