{"_id":"b88768b92965685faccce2b932799022","slug":"jeev-milkha-singh-lost-junior-golfers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ इवेंट में जूनियर्स गोल्फर्स से हारे जीव मिल्खा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
गोल्फ इवेंट में जूनियर्स गोल्फर्स से हारे जीव मिल्खा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजीए गोल्फ रेंज में चंडीगढ़ हेल्थ एवं वेलनेस एसोसिएशन (चावा) की ओर से बीट द प्रो चैरिटी गोल्फ इवेंट को कराया गया।
विज्ञापन
इसका आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में शनिवार को किया गया। इस पीजीआई में गरीब मरीजों के इलाज में मदद के लिए चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट को कराया गया।
बीट द प्रो गोल्फ टूर्नामेंट में पद्मश्री जीव मिल्खा में खासतौर पर शिरकत की। इस टूर्नामेंट में 6-15 आयु वर्ग के 50 से अधिक जूनियर युवा गोल्फर्स ने पटिंग कंपीटीशन में हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्वयं जीव मिल्खा सिंह ने युवा गोल्फर्स को पटिंग के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जीव युवाआें को गोल्फ के टिप्स देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
बीट द प्रो-में जूनियर खिलाड़ियों का जीव के साथ मुकाबला भी हुआ। अंडर 13 से उपर में करनवीर और अनंत और अंडर -13 में जय और वसुंधरा ने जीव मिल्खा को हराया।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को जीव ने ईनाम और अपने नाम के हस्ताक्षर की हुई कैप ईनाम के तौर पर दी। चावा के प्रधान जगदीप सिंह चीमा ने बताया कि पीजीआई में गरीब मरीजों की सहायता केलिए चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। चावा की ओर से 10 मरीजों के इलाज में सहायता की जा रही है।