फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Jayawardene to bid final goodbye

मंगलवार को आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे जयवर्धने

Mon, 15 Dec 2014 01:14 PM IST
एजेंसी/कोलंबो
एजेंसी/कोलंबो Updated Mon, 15 Dec 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
Jayawardene to bid final goodbye

2015 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को जब मैदान पर उतरेंगे तो घरेलू मैदान पर यह उनका आखिरी वनडे होगा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नेट पर अभ्यास के लिए उतरने से पहले 37 वर्षीय महेला ने ट्वीट कर कहा, ‘अपने घरेलू मैदान पर साथी खिलाड़ियों के साथ आखिरी बार नेट पर प्रैक्टिस करने जा रहा हूं।’ दो दिन पहले ही कुमार संगकारा ने भी कैंडी में प्रशंसकों के साथ अपने घरेलू मैदान पर आखिरी वनडे का जश्न मनाया था जिसके बाद जयवर्धने ने भी अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने जा रहे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास के संकेत दे दिए।
विज्ञापन


संगकारा ने बाद में मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास की घोषणा भी कर दी। जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट से इस साल अगस्त में ही संन्यास ले चुके हैं। हालांकि संगकारा ने इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की है। इस बीच जयवर्धने ने इच्छा जताई है कि अपने घरेलू मैदान पर आखिरी वनडे में चयनकर्ता उन्हें पारी की शुरुआत करने का मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इससे पहले वेस्टइंडीज में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप और स्वदेश में पिछली बार खेली गई वनडे सीरीज में भी ओपनर की भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed