{"_id":"02ab303485cf687e600709a290e535a3","slug":"jalandhar-football-selected-for-international-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल कैम्प में जर्मनी जाएगा जालंधर का फुटबॉलर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इंटरनेशनल कैम्प में जर्मनी जाएगा जालंधर का फुटबॉलर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के राहुल अटवाल जर्मनी के इंटरनेशनल कैंप में हिस्सा लेंगे। राहुल इंटरनेशनल आलियांज जूनियर फुटबाल कैंप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बजाज आलियांज द्वारा आयोजित जूनियर फुटबाल कैंप सीजन 5 के दौरान उत्तरी क्षेत्र का फाइनल रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय के फुटबाल मैदान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें करीब 75 फाइनलिस्टों में राहुल को चुना गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय फाइनल की विजेता टीम को 75,000 रुपये मूल्य का नगद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैचों में जालंधर, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ की पांच टीमों के 75 फाइनलिस्टों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विजेताओं का चयन उनके बेहतरीन फुटबाल के प्रदर्शन के आधार पर जजों के एक पैनल ने किया। इसमें भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान हरजिंदर सिंह प्रमुख थे। इस मौके पर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के रीजनल प्रमुख हरियाणा और हिमाचल, मनीष कुमार और हरजिंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ी और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर हरियाणा और हिमाचल, रीजनल हेड मनीष कुमार ने कहा कि फुटबाल के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाया गया है। हरजिंदर सिंह ने कहा कि देश में फुटबाल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें तलाशने और तराशने की। उन्होंने कहा कि अगस्त में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कैंप के लिए पांच युवाओं को सेलेक्ट किया गया है।
अनुभव के साथ सीखने को मिलेगा
राहुल अटवाल ने कहा कि मेरी कोशिश थी कि बेहतरीन प्रदर्शन करूं। मेरा सेलेक्शन होगा कि नहीं, यह मेरे दिमाग में कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि म्यूनिख में लगाए जाने वाले कैंप में शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं। वहां से सीखकर मैं वापस आकर भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि एफसी बेयर्न यूनिक के थोमस यूलर, बास्टियन स्विंसटिगर व अन्य फुटबाल के सितारों से मिलने का मौका मिलेगा।