फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   jadeja fined for james anderson incident

गाली दी एंडरसन ने, सजा मिली जडेजा को

Fri, 25 Jul 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
jadeja fined for james anderson incident
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा को गाली देने और धक्का मारने का आरोप इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर लगाया था।
विज्ञापन


एंडरसन पर विपक्षी खिलाड़ी को गाली देने और धक्का मारने के आरोप में लेवल 3 का आरोप भी लगा जिस पर पहले 23 जुलाई को सजा सुनाई जानी थी लेकिन तब प्रारंभिक सुनवाई के बाद निर्णायक सुनवाई एक अगस्त तक के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन


टीम इंडिया के एंडरसन पर लगाए नस्लीय टिप्पणी के जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी आलराउंडर जडेजा के खिलाफ मैदान के बाहर डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिस पर फैसला आ गया है और उन पर जुर्माना भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच रेफरी ने लगाया जडेजा पर जुर्माना

jadeja fined for james anderson incident
आईसीसी ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि इंग्लैंड ने जडेजा के खिलाफ लेवल 2 की शिकायत दर्ज कराई है जिसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर उनकी आधी या पूरी मैच फीस काटी जा सकती है। या फिर उन पर एक टेस्ट या दो वनडे मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

मैच रेफरी डेविड बून ने आज एंडरसन-जडेजा मामले की सुनवाई करने के बाद जुर्माना लगाते हुए जडेजा के मैच फीस की 50 फीसदी राशि काट ली। उन पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन के साथ विवाद के मामले में संलिप्पतता पर आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का दोषी पाया गया।

हालांकि जडेजा बड़े जुर्माने से बच गए। इंग्लैंड ने उन पर लेवल 2 का मामला बनाया था, लेकिन बून ने उन पर सिर्फ खेल भावना के आधार पर व्यवहार नहीं करने का दोषी पाया और जुर्माना लगा दिया।

अभी एंडरसन को इस मामले में फैसला आना बाकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 31 जुलाई को खत्म होने के एक दिन बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। इसके बाद फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed