'सर' ने पाक के खिलाफ लगाया 'शतक' और यूं मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विराट कोहली की आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले अग्निपरीक्षा थी। और बतौर कप्तान आज उनसे बड़ी पारी की आस सभी को थी, लेकिन वह बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए।
वनडे क्रिकेट में 19 शतक जमा चुके कोहली से आज क्रिकेटप्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह पाक गेंदबाजों की भी धज्जियां उड़ाएंगे लेकिन वह महज पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली के पाक के खिलाफ सस्ते में आउट होने से एक बार यह चर्चा जोरों पर आ गई कि वह भी दिल्ली के एक अन्य भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की तरह पाक के खिलाफ बड़ी पारी खेल पाने में असमर्थ हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने नौ वनडे पारियां खेली हैं और इस दौरान वह महज एक बार ही शतक (183) लगा पाए हैं। उनके इस शतकीय पारी को छोड़ दिया जाए तो अन्य पारियों में बेहद असफल साबित हुए। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 16, 18, 9, 183, 0, 6, 7, नाबाद 22 और 5 रन बनाए हैं।
जबर्दस्त बल्लेबाजी से मनाया 'शतक' का जश्न
टीम इंडिया के नंबर वन आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में वनडे मैचों का शानदार शतक लगाया। वह इसे यादगार बनाने में भी कामयाब रहे। साथ ही जडेजा 100 वनडे खेलने वाले भारत के 32वें खिलाड़ी बन गए हैं।
वनडे क्रिकेट में अपना सौवां मैच खेल रहे जडेजा जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो भारत का स्कोर उस समय 36 ओवर में चार विकेट पर 155 रन था। उन्होंने अंबाती रायडू के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। जडेजा की ही आतिशी पारी का नतीजा है जो भारत 245 रन बनाने में कामयाब रहा।
करियर का नौंवां वनडे अर्धशतक लगाने वाले जडेजा ने आर अश्विन के साथ 48वें ओवर में तेज गेंदबाज उमर गुल पर जमकर धुनाई की। दोनों ने मिलकर इस ओवर में 16 रन निकाले। अंतिम गेंद पर जडेजा ने मिडविकेट की दिशा में छक्का भी जड़ा। उन्होंने अपनी नाबाद 52 रनों की पारी में 4 चौका और दो छक्का भी लगाया था।
क्षेत्ररक्षण में भी कमाल कर गया यह भारतीय
वनडे क्रिकेट में सौंवां मैच खेलने उतरे रवींद्र जडेजा ने आज गजब का खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 52 रन बनाए।
इसके बाद क्षेत्ररक्षण करने उतरी टीम इंडिया के लिए जडेजा ने उम्दा खेल दिखाया। पाकिस्तान अच्छी शुरुआत के बाद लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था, लेकिन 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाक ने अपने कप्तान मिस्बाह उल हक (1) का विकेट गंवा दिया। मोहम्मद हफीज ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर रन लेने का प्रयास किया लेकिन बाद में वह वापस लौट गए जबकि मिस्बाह ने अपना क्रीज छोड़ दिया। इस बीच तेजी से गेंद को पकड़ते हुए जडेजा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया और जब तक बल्लेबाज वापस क्रीज के अंदर पहुंचता गेंदबाज अमित मिश्रा ने उन्हें रन आउट करा दिया।
इसके बाद 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने उमर अकमल (4) के कवर की दिशा में खेले गए शॉट को लपकने के लिए उलटी दिशा में दौड़ लगाई और शानदार कैच लपककर भारत को चौथी सफलता दिला दी। जडेजा ने कई और मौकों पर भी बढ़िया क्षेत्ररक्षण किया।