फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   jadeja allround performs to help csk s victory

जडेजा के जांबाज प्रदर्शन ने दिलाई चेन्नई को सुपर जीत

Thu, 24 Apr 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Apr 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
jadeja allround performs to help csk s victory
आईपीएल 7 के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की नाकामी के बाद रवींद्र जडेजा ने हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी टीम को न सिर्फ संकट से बाहर निकाल दिया बल्कि 2 महत्वपूर्ण अंक भी दिला दिए।
विज्ञापन


चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में अकेले जडेजा का ही योगदान है जिसने पहले बल्लेबाजी में कमाल किया फिर गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर ऐसी लगाम कसी की पूरी टीम अपने कोटे के 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम अब 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर लगातार 3 जीत के साथ पंजाब किंग्स इलेवन पहले पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा के दम पर खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

jadeja allround performs to help csk s victory
दुबई में खेले गए ओपनर ड्वेन स्मिथ के शानदार अर्द्धशतक और 'सर' रविंद्र जडेजा के आलराउंडर प्रदर्शन के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-7 के 10वें रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज कराई।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्नई ने छह विकेट पर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जडेजा की फिरकी के आगे राजस्थान की पारी 19.5 ओवर में 133 रन बनाकर सिमट गई।

राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहा। जडेजा ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके।

चेन्‍नई के बाद राजस्थान के भी बल्‍लेबाज फ्लॉप

jadeja allround performs to help csk s victory
इससे पहले राजस्थान के कप्तान शेन वॉटसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। 6 के निजी स्कोर उसने ब्रैंडन मैक्‍कुलम का विकेट गंवा दिया। इसके बाद चेन्नई की पारी ताश के पत्तों की तरह लड़खड़ा गई।

उसने 74 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। ओपनर ड्वेन स्मिथ और रविंद्र जडेजा को छोड़कर चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों के आगे जूझने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चेन्नई के 4 बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। मैक्‍कुलम के अलावा सुरेश रैना (4), फैफ डु प्लेसिस (7) और कप्तान एमएस धोनी (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

जडेजा के 'चौके' के आगे पस्त हो रॉयल्स बल्‍लेबाज

jadeja allround performs to help csk s victory
ओपनर स्मिथ ने 28 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों से सर्वाधिक 50 रन की धुआंधार पारी खेली जबकि जडेजा ने 33 गेंदों में 2 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए।

जडेजा के ये रन उनके पिछले 27 टी-20 मैचों में उनका यह सर्वाधिक स्कोर है। आखिरी में जडेजा ने आर अश्विन (9*) के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 39 रन की साझेदारी कर चेन्नई के स्कोर को 140 तक पहुंचाया।

राजस्थान की ओर से रजत भाटिया ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। जेम्स फॉक्नेर, प्रवीण तांबे और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट झटके। चेन्‍नई की ओर से जडेजा ने 4 ओवर में 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed