फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Isika won the National Championship Gold

इशिका ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Wed, 20 Nov 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
Isika won the National Championship Gold
स्के मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में पंचकूला सेक्टर-10 की इशिका गोयल ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


 4-16 नवंबर तक गोवा के पोंडा में आयोजित 14वीं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्के मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित देशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जबकि ट्राइसिटी से चार खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें इशिका गोयल ने अंडर 18 में (-34) वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।


इशिका सिटी ब्यूटीफुल की पहली लड़की है, जिसने (-34) वेट कैटेगरी में स्के मार्शल आर्ट में नेशनल और इंटरनेशल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

 इशिका सेक्टर 8 स्थित द ब्रिटिश स्कूल की छात्रा है। इशिका के कोच हरीश कुमार ने बताया कि इशिका ढाई साल से स्के मार्शल आर्ट चैंपियनशिप की प्रैक्टिस कर रही है। उसकी यह मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन


इशिका की उपलब्धियों पर एक नजर
- 28-29 अक्टूबर 2013 को थाइलैंड में आयोजित चौथे स्के अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड
- जून 2013 में कश्मीर के पहलगांव में हुए फर्स्ट जीएम डार मेमोरियल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड
- अप्रैल 2013 में पंचकूला में हुए फोर्थ डिस्ट्रिक सब जूनियर, जूनियर सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्ड

- फरवरी 2013 में ढाका (बांग्लादेश) में हुए थर्ड एशियन स्के चैंपियशिप में गोल्ड
- अगस्त 2012 में कुरुक्षेत्र में हुए 13वीं सब जूनियर स्के मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में सिल्वर
- अगस्त 2012 ब्रिटिश स्कूल पंचकूला में हुए ध्यानचंद स्के चैंपियनशिप में गोल्ड

- अप्रैल 2011 पानीपत में हुए फोर्थ सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्ड
- जनवरी 2011 जीरकपुर में हुए ट्राइसिटी सब जूनियर स्के चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed