{"_id":"5b47f70164821d24d65905a67be4507d","slug":"ishant-sharma-enters-top-20-bowlers-in-test-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स टेस्ट से इशांत का नहीं भुवी को भी हुआ जबर्दस्त फायदा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लॉर्ड्स टेस्ट से इशांत का नहीं भुवी को भी हुआ जबर्दस्त फायदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉर्ड्स टेस्ट में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदशर्न करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अब 'अच्छे दिन' आ गए हैं।
क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले इस प्रतिष्ठित मैदान पर हर किसी का खेलना का सपना होता है लेकिन अगर कोई यहीं पर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाले तो इससे बेहतर कुछ हो सकता है भला।
इशांत शर्मा के अलावा भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा ने भी इस मैदान पर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाई।
यूं तो मैच के बाद तीन क्रिकेटरों की टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा फायदा इंशात को ही हुआ।

3 साल बाद पूरी हुई इशांत की हसरत
टीम इंडिया की लार्ड्स में 28 साल बाद मिली जीत के नायक तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 20 गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं, जबकि गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने दोनों रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
इशांत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 74 रन पर 7 विकेट लेकर भारत को दूसरे टेस्ट में जीत दिलाई और वह अपने इस प्रदर्शन की बदौलत 3 स्थान के सुधार के साथ 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
यह तेज गेंदबाज लगभग 3 साल बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शुमार हुआ है। इससे पहले इशांत 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई टेस्ट के दौरान 20वें स्थान पर थे। वह शीर्ष 20 खिलाड़ियों में दूसरे शीर्ष भारतीय गेंदबाज हो गए हैं। उनसे आगे ऑफ स्पिनर आर अश्विन हैं जिनकी 11वीं रैंकिंग है।
पहले दो टेस्ट में अंतिम एकादश से बाहर रहे अश्विन को रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह 4 स्थान गिरकर शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गए हैं। अश्विन अब 11वें नंबर पर हैं।

पहली बार शीर्ष 20 में शामिल हुए विजय
नॉटिंघम के बाद लार्ड्स में भी एक पारी में 5 विकेट हासिल करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 14 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह 48वें से 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
नंबर 9 पर खेलते हुए सीरीज में वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 अर्धशतक बनाने वाले भुवनेश्वर ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 75वें स्थान पर प्रवेश किया है।
जारी सीरीज में बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे ओपनर मुरली विजय भी टॉप 20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले और दूसरे टेस्ट में शतक से चूकने वाले विजय 11 स्थान की लंबी छलांग के साथ अपने करियर के 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके इस समय 652 रेटिंग अंक हैं। वह पहली बार शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शुमार हुए हैं।

कप्तान धोनी और धवन की रैंकिंग गिरी
लार्ड्स में शतक बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 11 स्थान के सुधार के साथ 46वें से 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
चेतेश्वर पुजारा आठवें स्थान के साथ टेस्ट में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन हुए हैं। वहीं लगातार 4 पारियों में सस्ते में आउट होने वाले विराट कोहली एक स्थान गिरकर 14वें नंबर पर खिसक गए हैं।
जबकि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 4 स्थान गिरकर संयुक्त 31वें और ओपनर शिखर धवन 2 स्थान गिरकर 53वें नंबर पर खिसक गए हैं।
लार्ड्स में गेंद और बल्ले से उपयोगी प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा गेंदबाजी में अपने 28वें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि उन्होंने लार्ड्स में अपने अर्धशतक की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में 96 स्थान से प्रवेश किया है।

एंडरसन चढ़े तो स्टुअर्ट ब्रॉड लुढ़के
जहां तक टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग का सवाल है तो बल्लेबाजी रैंकिग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर पहले 3 स्थानों पर बने हुए हैं।
जबकि गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, ऑस्ट्रेलिया के रेयान हैरिस और मिचेल जॉनसन शीर्ष 3 स्थानों पर बने हुए हैं। शीर्ष 3 स्थानों पर तेज गेंदबाजों का दबदबा है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 4 स्थान की छलांग के साथ फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन इंग्लैंड के एक अन्य तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 4 स्थान गिरकर 13वें नंबर पर खिसक गए।
बल्लेबाजी में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जोई रुट अपने 15वें स्थान पर बने हुए हैं।