फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ishant sharma abuse zaheer khan!

बॉलिंग भूलकर इशांत शर्मा करने लगे गाली-गलौच

Tue, 18 Feb 2014 03:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
ishant sharma abuse zaheer khan!

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अभद्रता की सभी सीमाएं लांघ दी और अपने से कहीं ज्यादा सीनियर तेज गेंदबाज जहीर खान को गाली दी।

विज्ञापन


यह शर्मनाक वाकया उस समय हुआ जब इशांत की बॉल को ब्रैंडन मैकुलम ने लेग साइड पर शॉट खेला। वहां खड़े जहीर खान ने फील्डिंग में थोड़ी सुस्ती दिखाते हुए धीमे कदमों से बाउंड्री के पास से बॉल फील्ड की।
विज्ञापन


यह देखकर इशांत शर्मा का पारा चढ़ गया और उन्होंने जहीर को गाली देनी शुरू कर दी। इशांत यह अभद्रता करते हुए स्टंप्स के पास से गुजर रहे थे और उनकी यह बातें रिकॉर्ड हो गईं। माइक्रोफोन में जो बात रिकॉर्ड हुई उसमें इशांत जहीर को भद्दी गाली दी और उनके लिए चु## जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। ये वही इशांत हैं जिन्होंने ब्रैंडन मैकुलम का कैच टपकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने भी खिलाड़ियों को डांट पिलाई

ishant sharma abuse zaheer khan!

ऐसा नहीं है कि सिर्फ इशांत शर्मा ने अभद्र व्यवहार किया हो बल्कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी मैच के चौथे दिन अपने खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए कई बार कड़े शब्दों का प्रयोग किया तो कई बार हल्के-फुल्के शब्दों से साथी खिलाड़ियों को उत्साहित करना चाहा।

उनकी नाराजगी का कारण भी था भारत ने जिस बल्‍लेबाज के तीन कैच टपकाए वहीं टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन गया। ब्रैंडन मैकुलम ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए करियर में पहली बार तिहरा शतक ठोक दिया।

एक समय क्षेत्ररक्षकों की सुस्ती से परेशान धोनी ने जो कुछ कहा वो स्टंप पर लगे माइक्रोफोन पर रिकॉर्ड हो गया। विकेटकीपिंग करते हुए धोनी ने कहा, "इस पर ये घुमेगा तो इधर पुजारा को इसी के लिए रखा है। उधर ताली बजाने के लिए नहीं है।"

मजाक करने में भी पीछे नहीं रहे धोनी

ishant sharma abuse zaheer khan!

ऐसा नहीं है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खिलाड़ियों पर बरसते रहे हैं। इसी मैच में कई बार ऐसे क्षण आए जब उन्होंने मजाकिया लहजे में बात कही।

धोनी ने एक बार कहा, "हल्लू डाल हल्‍लू इसको धीरे, इससे तेज मत डाल इसे।"

धोनी "मैं बताता हूं, कौन सा चैनल लगाया है, तू खाली चैनल लगाता रह।" भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "अब चैनल चेंज करके टॉप गियर डाल दे एक।" जडेजा की गेंदबाजी पर तारीफ करते हुए धोनी ने कहा, "बहुत बढ़िया जड्डु। ये अच्छा था जड्डु, ये डाल सकता है और.. जो अभी डाला था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed