क्रिस गेल के रहते विंडीज टीम को आयरलैंड ने धो डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट जगत में उलटफेर में माहिर आयरलैंड ने साल 2014 में भी अपने खेल से प्रशंसकों को चौंकाने की शुरुआत कर दी है। दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड ने मेजबान टीम को पांच गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला वेस्ट इंडीज के लिए बेहद खराब साबित हुआ। हालांकि पहले विकेट के लिए ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल ने टीम को सधी शुरुआत दी। लेकिन पांचवें ओवर में स्मिथ 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद अगले ओवर में आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल (18 रन, 19 गेंद, 3 चौका) भी पवेलियन लौट गए।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मार्लोन सैमुअल्स (16), लिडंल सिमंस (16) और ड्वेन ब्रॉवो (8) भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और अपना विकेट गंवा बैठे। आयरिश टीम की गेंदबाजी बेहद शानदार रही 10 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट झटक लिए।
विंडीज बल्लेबाजों ने किया निराश
मेजबान टीम क्रिकेट जगत की उभरती टीमों में से एक है और उसके गेंदबाजों ने इस मैच से फिर साबित कर दिया कि वह किसी भी टीम को हराने में सक्षम है। विंडीज टीम का शीर्ष क्रम ही दहाई का आंकड़ा पार कर सका मध्य क्रम कुछ भी कमाल नहीं कर पाया।
शीर्ष क्रम की असफलता के बाद कैरेबियाई टीम की रन बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई तो अंत तक जारी रही। गेल ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया।
वेस्ट इंडीज 20 ओवर में आठ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। आयरलैंड की ओर से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके। टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे एलेक्स क्रूसेक ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जबकि केविन ओ' ब्रायन ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट निकाले।
छक्कों के मामले बाजी मार गई मेजबान टीम
बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने विंडीज टीम को निराश नहीं किया और महज आठ गेंदों के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों विलियम पोटरफील्ड (4) और पॉल स्टर्लिंग (0) को पवेलियन की राह दिखा दी। पहला विकेट चौथी ही गेंद पर गिर गया था।
दोहरे झटके के बाद आयरिश टीम को एड जोएस (नाबाद 40) और गैरी विल्सन (18) ने सहारा दिया और तीसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। विल्सन के बाद एंड्रयू पोन्टर ने 32 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई।
विल्सन के जाने के बाद एड जोएस ने केविन ओ' ब्रॉयन के साथ अविजित साझेदारी करते हुए टीम को नायाब जीत दिला दी। आयरलैंड ने 117 रनों का लक्ष्य अंतिम ओवर में हासिल किया। आयरलैंड ने जब लक्ष्य हासिल किया उस समय अभी पांच गेंदें फेंके जानी शेष थी। हालांकि विडीज ने अपनी पारी में चार छक्के जमाए थे जबकि आयरलैंड अपनी इस जीत में एक भी छक्का नहीं लगा सका था।