फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   IPL preview: kkr vs punjab

फाइनल जंग के लिए नाइटराइडर्स से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्स

Tue, 27 May 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 May 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
IPL preview: kkr vs punjab
आईपीएल 7 में जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत पहली बार पहले स्थान पर पहुंचने वाली किंग्स इलेवन पंजाब और धीमी शुरुआत के बाद एक्सप्रेस की रफ्तार से दूसरे नंबर पर पहुंची कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें खिताब के आखिरी पड़ाव फाइनल में प्रवेश के लिए मंगलवार को कोलकाता के मैदान ए जंग में उतरेंगी।
विज्ञापन


लीग मुकाबले में दोनों टीमें दो बार भिड़ी है और दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है।

पंजाब ने टूर्नामेंट में 14 में से 11 मैच जीते हैं जबकि कोलकाता ने 14 में से 9 मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

बल्‍लेबाजी में KKR से बेजोड़ हैं पंजाब के किंग्स

IPL preview: kkr vs punjab
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कप्तान जॉर्ज बैली के शानदार नेतृत्व और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी से पंजाब ने इस सत्र में सभी को चौंकाया है।

टूर्नामेंट में अपनी धुआंधार पारियों से मैक्सवेल ने शुरुआती मुकाबलों में पंजाब को अकेले दम पर कई जिताए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 533 रन बनाए हैं।

उनके अलावा अनुभवी ओपनर वीरेंद्र सहवाग और युवा बल्लेबाज मनन वोहरा की सलामी जोड़ी ने टीम को कई बार अच्छी शुरुआत दिलाई है। मैक्सवेल भले ही पिछले कुछ मैचों में धमाकेदार पारी न खेल पा रहे हों लेकिन मनन वोहरा ने अपनी बल्‍लेबाजी से टीम का भरोसा जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल और मिलर बनाम नारायन और मोर्कल

IPL preview: kkr vs punjab
पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के पास करिश्माई स्पिनर सुनील नारायन के अलावा शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल के रूप में 2 नायाब गेंदबाज भी हैं।

पंजाब के बल्लेबाजों मैक्सवेल, डेविड मिलर, जॉर्ज बैली, सहवाग और मनन वोहरा को इन दिग्गजों से पार पाकर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।

तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की अगुआई में पंजाब के पास गेंदबाजी आक्रमण भी प्रभावशाली है। जॉनसन के अलावा तेज गेंदबाज संदीप शर्मा, परविंदर अवाना और रिषि धवन भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूसुफ के फॉर्म में लौटने से उत्साहित है KKR

IPL preview: kkr vs punjab

दूसरी ओर गौतम गंभीर की अगुआई में कोलकाता टीम ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद जबरदस्त वापसी की है।

टीम के ओपनर रॉबिन उथप्पा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खाते में 14 मैचों में सर्वाधिक 613 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के अंतिम लीग मैच में रिकॉर्ड पारी खेलने वाले धुआंधार बल्लेबाज यूसुफ पठान के फॉर्म में आने से कोलकाता की चुनौती और ज्यादा मजबूत हो गई है।

खिताब के बेहद करीब आकर 2012 की चैंपियन कोलकाता किसी भी कीमत पर हार नहीं मानेगी जबकि पंजाब अपनी बल्लेबाजी की ताकत से हर प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने की क्षमता रखती है। खिताब की प्रबल दावेदार और पहली बार चैंपियन बनने की ओर अग्रसर पंजाब के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है।

क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम को एक और मौका

IPL preview: kkr vs punjab
कोलकाता के पास आईपीएल 7 में सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के अलावा ज्यादा संतुलित टीम है। अब देखना यह है की इस अहम मुकाबले में बाजी किसके हाथ लगती है।

हालांकि पंजाब की टीम पहली बार प्लेऑफ खेल रही है और शीर्ष पर काबिज प्रीति जिंटा की टीम क्वालीफायर 1 का मैच जीतते ही फाइनल में पहुंच जाएगी। अगर वह हारती भी है तो उसके पास फाइनल के लिए एक और मौका भी होगा।

बुधवार को एलिमिनेटर में चेन्‍नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आपस में भिड़ेंगी। यहां से जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम का सामना करना होगा और मैच की विजेता टीम फाइनल में क्वालीफायर 1 में जीत हासिल करने वाली टीम से भिड़ेगी।

दोनों शीर्ष क्रिकेटर कोलकाता की टीम से

IPL preview: kkr vs punjab
शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंकाने वाले पंजाब किंग्स इलेवन के तीन क्रिकेटरों ने इस बार अब तक अपनी छाप छोड़ी है। सबसे पहले नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का जिन्होंने टूर्नामेंट में 533 रन बनाए हैं। उसके बाद अफ्रीकी बल्‍लेबाज डेविड मिलर ने 399 रन बनाए हैं।

इन दो बल्‍लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने 17 विकेट झटके हैं।

जहां तक कोलकाता टीम की बात है तो उसकी ओर से रॉबिन उथप्पा ने 613 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है। कप्तान गौतम गंभीर भी फॉर्म में लौट आए हैं और वह 311 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में सुनील नारायन ने 20 विकेट झटककर पर्पल कैप पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed