फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   IPL Preview: CSK vs MI

IPL में खिताब के लिए CSK और MI के पास आखिरी मौका

Wed, 28 May 2014 08:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 May 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
IPL Preview: CSK vs MI

दो बार खिताब की विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स और अविश्वसनीय जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली गत चैंपियन मुंबई इंडियंस बुधवार को आईपीएल-7 के हाईवोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और दोनों टीमें इस अहम एलिमिनेटर मुकाबले में हर हाल में जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगी।
विज्ञापन


दोनों टीमों को पता है कि खिताबी होड़ में बने रहने के लिए उनके पास यह आखिरी मौका है।

हारने वाली टीम की चुनौती ‌हो जाएगी खत्म

IPL Preview: CSK vs MI

आईपीएल के इस सत्र में 14 में से 9 लीग मैच जीतकर चेन्नई अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है और इतने मैचों में 7 जीतकर मुंबई चौथे स्थान पर हैं।

दोनों टीमों में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम जहां क्वालिफायर दो में प्रवेश करेगी तो वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

इसके बाद क्वालिफायर एक की पराजित टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीमों के बीच क्वालिफायर दो खेला जाएगा और जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।

फिर मुंबई को मिलेगा घरेलू दर्शकों का साथ

IPL Preview: CSK vs MI
हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक राहत की बात यह होगी कि वह एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी।

करो या मरो के इस मैच में घरेलू दर्शकों का समर्थन उसके साथ होगा और घरेलू मैदान की परिस्थितियों का भी उसे पूरा फायदा मिलेगा।

पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों से आखिरी गेंद पर जीत छीन लेनी वाली मुंबई इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और साथ ही पिछले मैच की रोमांचक जीत ने उसका हौसला भी बढ़ाया है।
विज्ञापन

6 में से 5 बार फाइनल में पहुंची है CSK टीम

IPL Preview: CSK vs MI

आईपीएल टूर्नामेंट के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले के बाद एक बार फिर खिताब पाने की होड़ में पहुंची मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है।

हालांकि 10 मई को भी मुंबई अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई के खिलाफ खेल चुकी है लेकिन इस मुकाबले में उसे चेन्नई ने 4 विकेट से शिकस्त दी थी।

आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई ने साल 2010 और 2011 में न सिर्फ लगातार दो बार खिताब पर कब्जा किया बल्कि वह 2008, 2012 और 2013 में रनरअप रह चुकी है। सिर्फ 2009 में ही चेन्नई चौथे नंबर पर रही थी जबकि इसके बाद हमेशा फाइनल तक पहुंची है।

लिडंल सिमंस बनाम ड्वेन स्मि‌थ

IPL Preview: CSK vs MI
टूर्नामेंट के एलिमिनेटर 1 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अपने कप्तान रोहित शर्मा और लिंडल सिमंस के अलावा तेज गेंदबाज लसित मलिंगा पर काफी भरोसा होगा।

कप्तान रोहित ने 14 मैचों से 370 रन बनाए हैं जबकि सिमंस ने 327 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज मलिंगा ने अब तक 16 विकेट झटके हैं।

जहां तक चेन्‍नई की टीम का सवाल है। उसके पास धुरंधर ओपनर ड्वेन स्मि‌थ हैं जो इस सत्र में 501 रन बना चुके हैं। उनके अलावा सुरेश रैना ने भी 364 रन बनाकर यह सिद्ध किया है कि अभी भी उनके बल्‍ले से रन निकल रहे हैं। गेंदबाजी में आलराउंडर रवींद्र जडेजा 16 विकेट झटककर चेन्‍नई के प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed