...तो क्या इस बार नहीं होगा IPL?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने देश में होने वाले आम चुनाव के कारण आईपीएल-7 को भारत में कराने की अनुमति नहीं दी है। आईपीएल जिस समय खेला जाएगा उस समय देश में आम चुनाव होने हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार देश में आम चुनाव के कारण आईपीएल को पूर्ण सुरक्षा देने में असमर्थ है।
गृह मंत्री के अनुसार, उन्होंने बीसीसीआई को सरकार के फैसले से अवगत करा दिया है। सरकार के इनकार के बाद आईपीएल अब भारत के बाहर खेला जाना तय है। ऐसी संभावना है कि लीग का सातवां संस्करण दक्षिण अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराई जाए। उन्होंने कहा, "आम चुनाव के कारण आईपीएल भारत में नहीं खेला जाएगा। चुनाव के कारण आईपीएल मैचों को पूर्ण सुरक्षा देने में खासी दिक्कतें आएंगी।"
दूसरी बार चुनाव के कारण देश में नहीं होगा IPL
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब क्रिकेट जगत की सबसे लोकप्रिय लीग भारत में नहीं खेली जाएगी। इससे पहले 2009 में भी आईपीएल भारत में नहीं खेला गया था।
2009 में भी देश में आम चुनाव के कारण भारत में आईपीएल नहीं खेला जा सका था और इसे दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। उस समय डक्कन चार्जर्स ने यह खिताब जीता था।
इन दो देशों के अलावा बांग्लादेश भी एक विकल्प हो सकता है लेकिन वहां पर जारी हिंसा के कारण आयोजक यहां पर लीग कराने से बच रहे हैं। आईपीएल-7 नौ अप्रैल से तीन जून के बीच खेला जाना है। इसी बीच देश में आम चुनाव भी होंगे।