फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7 will not be held in india

...तो क्या इस बार नहीं होगा IPL?

Fri, 21 Feb 2014 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 will not be held in india

केंद्र सरकार ने देश में होने वाले आम चुनाव के कारण आईपीएल-7 को भारत में कराने की अनुमति नहीं दी है। आईपीएल जिस समय खेला जाएगा उस समय देश में आम चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार देश में आम चुनाव के कारण आईपीएल को पूर्ण सुरक्षा देने में असमर्थ है।

गृह मंत्री के अनुसार, उन्होंने बीसीसीआई को सरकार के फैसले से अवगत करा दिया है। सरकार के इनकार के बाद आईपीएल अब भारत के बाहर खेला जाना तय है। ऐसी संभावना है कि लीग का सातवां संस्करण दक्षिण अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराई जाए। उन्होंने कहा, "आम चुनाव के कारण आईपीएल भारत में नहीं खेला जाएगा। चुनाव के कारण आईपीएल मैचों को पूर्ण सुरक्षा देने में खासी दिक्कतें आएंगी।"

विज्ञापन

दूसरी बार चुनाव के कारण देश में नहीं होगा IPL

ipl 7 will not be held in india

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब क्रिकेट जगत की सबसे लोकप्रिय लीग भारत में नहीं खेली जाएगी। इससे पहले 2009 में भी आईपीएल भारत में नहीं खेला गया था।

2009 में भी देश में आम चुनाव के कारण भारत में आईपीएल नहीं खेला जा सका था और इसे दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। उस समय डक्कन चार्जर्स ने यह खिताब जीता था।

इन दो देशों के अलावा बांग्लादेश भी एक विकल्प ‌हो सकता है लेकिन वहां पर जारी हिंसा के कारण आयोजक यहां पर लीग कराने से बच रहे हैं। आईपीएल-7 नौ अप्रैल से तीन जून के बीच खेला जाना है। इसी बीच देश में आम चुनाव भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed