फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7 will be held in 3 countries

तीन चरणों में होगा IPL 7, शारजाह में भी खेले जाएंगे मैच

Wed, 12 Mar 2014 06:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 will be held in 3 countries
आम चुनाव के कारण भारत सरकार ने आईपीएल 7 को देश में कराने के दौरान सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। इस कारण इसके आयोजन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन बुधवार को मेजबान स्थल की घोषणा होने के साथ ही इस पर विराम लग गया।
विज्ञापन


देश में आम चुनाव के कारण टूर्नामेंट को तीन चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है जिसमें करीब 16 मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में और शेष मैचों को देश में कराने का निर्णय लिया गया है। आज आईपीएल की कार्यकारिणी समिति ने कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 16 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा चरण बांग्लादेश में 01 से 12 मई तक होना है यह तभी होगा जब सरकार फिर से सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार कर दे। टूर्नामेंट का तीसरा चरण 13 मई से भारत में खेला जाएगा और फाइनल 1 जून को होगा। भारत में आम चुनाव 16 मई को खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारजाह में भी खेला जाएगा आईपीएल

ipl 7 will be held in 3 countries
टूर्नामेंट के 16 अप्रैल से माह के आखिर तक सभी मैच देश में कराए जाएंगे जबकि करीब 16 मैचों को यूएई में तीन अलग अलग स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में कराया जाएगा।

शरजाह वही मैदान है जहां पर दो दशक पहले भारत सरकार ने अपनी टीम के सीरीज खेलने पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा तीसरे चरण में 1 से 12 मई तक मैचों को भारत या बांग्लादेश में कराया जाएगा जबकि क्वालिफायर, एलिमिनेटर और खिताबी मुकाबले देश में ही खेले जाएंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, "हमने गुरुवार 1 मई से सोमवार 12 मई तक मैचों को देश में कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है क्योंकि इन तारीखों तक संबंधित राज्यों में मतदान हो चुका होगा। लेकिन यदि इसके बावजूद हमें सरकार सुरक्षा मुहैया कराने में अक्षम होती है तो हम इन मैचों को बांग्लादेश में कराएंगे।"

बांग्लादेश की मेजबानी अभी अधर में

ipl 7 will be held in 3 countries

पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल के मैच दक्षिण अफ्रीका में होंगे, लेकिन उसे इस बार मेजबानी का मौका नहीं मिला। हालांकि 2009 में दक्षिण अफ्रीका ने आईपीएल-2 की मेजबानी की थी।

भारत में आम चुनाव 7 अप्रैल से शुरू होंगे जबकि आईपीएल 16 से शुरू होंगे। 16 मई को मतगणना है और इस दिन कोई मैच नहीं रखा गया है। आईपीएल 1 जून को खत्म होगा। बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने बताया कि बोर्ड ने गृह मंत्रालय से मई में उन जगहों पर मैच कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है जहां पर चुनाव खत्म हो चुके हों। अगर अनुमति नहीं मिली तो यह बांग्लादेश में होंगे।

कार्यक्रम
तीन चरणों में होने वाले टूर्नामेंट का पहला चरण 16-30 अप्रैल से यूएई में होगा और इस दौरान 16 मैच खेले जाएंगे।
दूसरा चरण 1 से 13 मई तक भारत या बांग्लादेश में (भारत में अनुमति नहीं मिली तो बांग्लादेश में होगा)।
तीसरा चरण 14 मई से भारत में। फाइनल 1 जून को भारत में ही होगा।

बीसीसीआई के फैसले से खुश हुई आईसीसी

ipl 7 will be held in 3 countries

आईसीसी ने आईपीएल के सातवें संस्करण के कुछ मैच यूएई में कराने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्ड्सन ने कहा, "आईपीएल के इस सत्र के कुछ मैचों का आयोजन यूएई में कराने का फैसला यूएई के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। यूएई के लिए क्रिकेट का यह सत्र वाकई शानदार रहा है जिसे आईसीसी ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर समेत आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भी इस साल मिली।"

रिचर्ड्सन ने कहा कि यह सब यूएई की टीम का हालिया दिनों में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत हुआ है। गौरतलब है कि यूएई की टीम टी-20 वर्ल्ड कप सहित 2015 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। रिचर्ड्सन ने साथ ही कहा कि आईसीसी अपने यहां आईपीएल के आयोजन में बीसीसीआई की हर संभव मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed