फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils

हैदराबाद ने जीत का खाता खोला, दिल्ली 4 रन से हारी

Sat, 26 Apr 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils

लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार दिल्ली डेयरडेविल्स को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)

विज्ञापन


हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 184 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली की टीम चार विकेट पर 180 रन तक ही पहुंच सकी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को ओपनर आरोन फिंच और शिखर धवन ने 6.2 ओवर में 56 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई। शिखर इस सत्र में पहली बार लय में दिखे लेकिन 22 गेंद पर 33 रन बनाने के बाद वह अपनी पारी को और मजबूती दे पाते उससे पहले ही शाहबाज नदीम ने उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद हैदराबाद को फिंच और डेविड वार्नर ने कोई और झटका नहीं लगने दिया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

फिंच बने मैन ऑफ द मैच

ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils

‘मैन ऑफ द मैच’ फिंच ने 53 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली जबकि वार्नर ने भी शुरुआत में धीमा खेलने के बाद अचानक से आक्रामक रुख अख्तियार किया और 45 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन ठोक डाले। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए आतिशी 128 रन जोड़े।

जवाब में मुरली विजय (40 गेंद पर 52) और क्विंटन डी कॉक (30 गेंद पर 48) ने 99 रन की साझेदारी कर दिल्ली को भी जबरदस्त शुरुआत दिलाई। हालांकि चार रन के अंतराल में ही दोनों के आउट हो जाने के बाद हैदराबाद हावी हो गया। पहली बार खेलने उतरे नियमित कप्तान केविन पीटरसन बेरंग नजर आए और 17 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए जबकि उपकप्तान दिनेश कार्तिक भी 14 गेंद पर मात्र 15 रन ही बना सके।

दोनों को डेल स्टेन ने लगातार दो गेंद पर आउट कर हैदराबाद की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन की दरकार थी लेकिन जेपी डुमिनी और मनोज तिवारी 16 रन ही हासिल कर सके। डुमिनी ने 7 गेंद पर 20 और तिवारी ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए।

विजय और कॉक ने दिलाई शानदार शुरुआत

ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils

बड़े लक्ष्य के जवाब में दिल्‍ली डेयरडेविल्स की सलामी जोड़ी ने भी शानदार शुरुआत की। मुरली विजय और क्विंटन डी कॉक ने हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए रन बनाए।

दोनों ने हर गेंदबाजों पर बड़े शॉट लगाते हुए 11 ओवर में 98 रन ठोक दिए। लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर करन शर्मा ने कॉक को कैच आउट करा दिया। कॉक ने 30 गेंदों में 6 चौके के अलावा 1 छक्का भी लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद मुरली विजय ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 52 रन के निजी स्कोर पर डेरैन सैमी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

विज्ञापन

लय में लौटे धवन, फिंच संग की बड़ी साझेदारी

ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला हैदराबाद के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। कप्तान शिखर धवन (33 रन, 22 गेंद, 5 चौका और 1 छक्का) और ऐरोन फिंच ने हैदराबाद को जबर्दस्त शुरुआत दिलाई।

धवन आईपीएल के इस सत्र में अब तक नाकाम रहे थे लेकिन आज वह लय में दिखे। उन्होंने वाएने पार्नेल की लगातार 3 गेंदों पर 2 चौका और 1 छक्का भी लगाया। हालांकि इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और सातवें ओवर में जेम्‍श नीशाम की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कप्‍तान धवन ने पहले विकेट के लिए फिंच के साथ 56 रनों की साझेदारी की। हैदराबाद की इस सत्र में यह सबसे अच्छी शुरुआत भी रही।

पहली बार मैदान पर उतरे केविन पीटरसन

ipl 7 match Live: sunrisers hyderabad vs delhi daredevils

हैदराबाद ने आज के मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए इरफान पठान की जगह नमन ओझा को शामिल किया। जबकि दिल्‍ली ने दो बदलाव किए। नियमित कप्तान केविन पीटरसन ने आज टूर्नामेंट में पहली बार दिल्‍ली टीम की अगुवाई की, पिछले तीनों मैचों में वह चोटिल होने के कारण नहीं उतर सके थे।

आईपीएल 7 में इस मैच से पहले हैदराबाद को अपने पिछले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली डेयरडेविल्स इससे पहले अपने खेले तीन मुकाबलों में से एक जीत ही हासिल कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed