फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   IPL 7, match live: kkr vs rcb

उथप्पा के बाद नारायन के 'चौके' से पस्त हुए रॉयल चैलेंजर्स

Thu, 22 May 2014 07:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 May 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
IPL 7, match live: kkr vs rcb

आईपीएल 7 का 49वां मुकाबला दोनों टीमों के लिए एकतरह से नॉकआउट जैसा था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाड़ियों ने जहां निराशाजनक खेल दिखाया वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। (लाइव स्कोरकार्ड)

विज्ञापन


बल्लेबाजों के कमाल के बाद सुनील नारायन (4 विकेट) की फिरकी के आगे बंगलोर के बल्लेबाजों की एक न चली और 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन ही बना सके। उसकी ओर से योगेश टकावले (45) ने सर्वाधिक योगदान दिया।
विज्ञापन


इससे पहले रॉबिन उथप्पा (नाबाद 83) और शाकिब अल हसन (60) के अर्धशतकों के दम पर कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने वाले उथप्पा 51 गेंदों में 83 रन (10 चौका और 1 छक्का) बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील की फिरकी का छाया कमाल

IPL 7, match live: kkr vs rcb

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के‌ लिए भी शुरुआत खराब रही और विस्फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल (6) दूसरे ओवर में आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली (38) ने योगेश टकावले (45) के साथ मिलकर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला और दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। लेकिन दोनों ‌ही अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और दोनों ने सुनील नारायन की गेंद पर आउट हो गए।

कोहली और टकावले के जाने के बाद युवराज सिंह (22) और एबी डीविलिर्यस (13) पर आरसीबी को भरोसा था, लेकिन दोनों नारायन के ही शिकार बने।

उथप्पा और शाकिब की जोड़ी ने किया कमाल

IPL 7, match live: kkr vs rcb

इससे पूर्व पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स को शुरुआती ओवर में ही उस समय झटका लगा जब कप्तान गौतम गंभीर (4) चौका लगाने के बाद कैच आउट हो गए।

इसके बाद मनीष पांडे (13) और यूसुफ पठान (22) भी सस्ते में आउट होते गए लेकिन ओपन‌िंग करने आए रॉबिन उथप्पा ने अपना एक छोर संभाले रखा और शाकिब अल हसन के साथ चौथे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर की अग्रसर कर दिया।

दोनों बल्‍लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए। उथप्पा ने इस सत्र में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उथप्पा के अलावा बांग्लादेशी बल्‍लेबाज शाकिब ने 38 गेंदों में 3 छक्‍का और 5 चौका ठोककर 60 रन बना लिए।

प्लेऑफ के नॉकआउट मुकाबले में बेबस बनी RCB टीम

IPL 7, match live: kkr vs rcb

घरेलू मैदान पर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन किया और सितारे बल्‍लेबाजों से सजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह और पक्की कर ली है।

कोलकाता और बंगलोर के बीच यह मुकाबला प्लेऑफ के लिए एक तरह से नॉकआउट जंग की तरह था जिसके विराट कोहली की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं दिखी और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ बंगलोर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद धूमिल हो गई है।

केकेआर की टीम 13 में से 8 मुकाबले जीत कर अंकतालिका में चौथे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि बंगलोर को इतने ही मैचों से आठवीं हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed