फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

प्रीति की टीम को हरा फाइनल में पहुंचे शाहरुख के नाइटराइडर्स

Thu, 29 May 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

आईपीएल 7 के क्वालीफायर 1 मुकाबले में आज भी बारिश ने बाधा डाली लेकिन मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने बेहद संतुलित अंदाज में प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 28 रनों से हरा दिया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। (लाइव स्कोरकार्ड)

विज्ञापन


हालांकि हार के बावजूद पंजाब किंग्स इलेवन के पास एक और मौका होगा फाइनल में पहुंचने के लिए। पंजाब को अब पहले एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम से भिड़ना होगा और जो टीम यह मुकाबला जीतेगा उसे ही फाइनल का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए, जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। हालांकि टूर्नामेंट का यह क्वालीफायर मैच मंगलवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण मैच स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद यह मुकाबला बुधवार को खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किंग्स को नहीं मिली अच्छी शुरुआत

IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की भी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और उसने अपना पहला विकेट वीरेंद्र सहवाग (2) के रूप में दूसरे ओवर में ही गंवा दिया।

सहवाग के आउट होने के बाद मनन वोहरा ने रिदिमान साहा (35) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 45 तक ले गए, लेकिन वोहरा 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उन्होंने अपनी पारी में 3 जोरदार छक्‍के भी लगाए।

पंजाब को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसके मैच जीताऊ बल्‍लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (6) भी सस्ते में आउट हो गए। उमेश यादव ने सहवाग को आउट करने के बाद मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। पंजाब का स्कोर 55 रन पर 3 विकेट था।

उमेश के झटकों से उबर नहीं पाया पंजाब

IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

वीरेंद्र सहवाग और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धाकड़ बल्‍लेबाजों की नाकामी के बाद पंजाब टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। 54 रन पर पंजाब के 2 विकेट गिरे थे लेकिन 87 रन बनने तक उसके 6 विकेट गिर गए।

रि‌दिमान साहा (35) ने कुछ देर क्रीज पर रहकर टीम को मजबूती देने की कोशिश की लेकिन वह मोर्ने मोर्कल की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर (8) पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए। अक्षर पटेल भी 2 रन बनाकर रन आउट हो गए।

सातवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कप्तान जॉर्ज बैली (26) ने रिषि धवन (14) के साथ टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन उमेश ने बैली को कैचआउट कराकर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उमेश के 3 विकेट के अलावा मोर्ने मोर्कल को 2 और शाकिब तथा पीयूष को 1-1 सफलता मिली।

फिर चला उथप्पा का बल्‍ला, गंभीर फ्लॉप

IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर बल्‍लेबाजी करने आई कोलकाता टीम को दूसरे ओवर में ही झटका लग गया जब टीम के कप्‍तान गौतम गंभीर महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

शुरुआती झटके के बाद फॉर्म में चल रहे रॉबिन उथप्पा ने मनीष पांडे (21) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। हालांकि उथप्पा 42 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

उथप्पा ने कोलकाता को अच्छी ‌‌स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन करनवीर सिंह ने लगातार दो गेंदों पर शाकिब अल हसन (18) और यूसुफ पठान (20) को आउट कर संकट में डाल दिया था। लेकिन इसके बाद आई बारिश से खेल कुछ देर रुका रहा।

पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों ने KKR को संभाला

IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

करनवीर सिंह के दोहरे झटके के बाद कोलकाता की टीम संकट में दिख रही थी। लेकिन रेयान टेन डचटेच ने 10 गेंदों में 2 छक्का लगाकर 17 रन, सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को डेढ़ सौ रन के करीब पहुंचा दिया।

अंत में पीयूष चावला ने महज 9 गेंदों में 17 (3 चौका) रन बनाकर टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में अपना योगदान दिया।

पंजाब की ओर से करनवीर सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि मिचेल जॉनसन और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। कोलकाता की पारी में कुल 6 छक्के और 15 चौके लगे।

पंजाब की टीम में बदलाव नहीं, KKR में एक बदलाव

IPL 7, LIVE: Punjab vs KKR

पंजाब किंग्स इलेवन ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि मेजबान टीम कोलकाता ने तेज गेंदबाज विनय कुमार की जगह फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला को टीम में रखा है।

लीग मुकाबलों में पलड़ा पंजाब का भारी है। पंजाब ने लीग मैचों में 14 में से 11 मैच जीते थे और तीन हारे थे। वह अंक तालिका में 22 अंक लेकर शीर्ष पर रही थी।

वहीं कोलकाता ने 14 में से नौ मैच जीते थे और पांच गंवाए थे। वह 18 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed