फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7 live match: Mi Vs Rr

मुंबई इंडियंस ने दिखाया दमखम, पस्त हुए रॉयल्स

Mon, 19 May 2014 07:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 live match: Mi Vs Rr
आईपीएल 7 में खिताब की रेस से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने आज जिस तरह का खेल दिखाया उसका जवाब राजस्थान रॉयल्स के पास नहीं था और उसने एकतरफा मुकाबले में शाही अंदाज में जीत हासिल की। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


टूर्नामेंट के 44वें मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी की जिससे रॉयल्स के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका ही नहीं दिया और विपक्षी टीम को 25 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


लिंडल सिंमस (62) और माइक हसी (56) के बाद प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह और एस गोपाल ने 2-2 विकेट झटककर मुंबई को टूर्नामेंट में चौथी जीत दिला दी।

लड़खड़ा गई राजस्‍थान रॉयल्स की पारी

ipl 7 live match: Mi Vs Rr

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्स की शुरुआत मुंबई इंडियंस की तुलना में बेहद खराब रही और उसने महज 75 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए।

17 रन पर उन्मुक्त चंद (2) के रूप में पहला विकेट गंवाने के बाद राजस्‍थान कभी संभल ही नहीं सका। ओपनर करुण नायर (48) को छोड़कर अन्य बल्‍लेबाज सस्ते में आउट होते चले गए।

चंद के अलावा कप्‍तान शेन वॉटसन (5), संजू सैमसन (2), केवोन कूपर (5), अंकित शर्मा (4) और स्टुअर्ट बिन्‍नी (2) सस्ते में आउट हो गए। हालांकि बाद में ब्रॉड हॉज (40) और जेम्स फॉकनर (नाबाद 31) ने आठवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस को बेजोड़ मिली शुरुआत

ipl 7 live match: Mi Vs Rr

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला मुंबई के लिए बेहद शानदार रहा और इस बार ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।

टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई की यह अब तक की बड़ी शुरुआत रही। माइक हसी (56) और लिंडल सिमंस (62) ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्‍लेबाज अर्धशतक जमाने के बाद 15वें ओवर में अंकित शर्मा की गेंद पर केवोन कूपर के हाथों कैच आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी 40 रनों (19 गेंद, 3 चौका और 4 छक्का) का योगदान दिया और वह पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।

विज्ञापन

अब तक बेहद खराब रहा था मुंबई का प्रदर्शन

ipl 7 live match: Mi Vs Rr
माना जा रहा था कि प्लेऑफ में जगह बनाने की होड़ में चल रही राजस्थान रॉयल्स टीम आज भी बेहद शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन मुंबई की टीम बाजी मार ले गई।

12 में से 7 मैच जीतने वाली राजस्थान की टीम इस समय 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि उसे 5 मैचों में हार मिली है।

वहीं गत चैंपियन मुंबई आज का मैच जीतकर नौवें से आठवें स्‍थान पर आ गई है। मुंबई ने 11 में से 4 में जीत हासिल की है जबकि 7 में शिकस्‍त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed