दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल 7 से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से प्रभावित आईपीएल 7 के 32वें मैच में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 8 विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वहीं, इस हार के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स की प्ले ऑफ में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
बारिश प्रभावित इस मैच में डेयरडविल्स ने पहले खेलते हुए सनराइर्ज को 144 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को पहले 15 ओवरों में 117 रन, फिर 12 ओवर में 97 रन, फिर अंत में 5 ओवर में 43 रन लक्ष्य मिला।
सनराईजर्स हैदराबाद ने इसे 4.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद के नमन ओझा ने सबसे अधिक 13 रन नाबाद और डेविड वार्नर ने 12 रन नाबाद बनाए। डेयरडविल्स के राहुल शुक्ला और सिद्धार्थ कौल ने एक-एक विकेट लिए।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने बनाए थे 143 रन
आईपीएल 7 के 32वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से मिले पहले बल्लेबाजी के न्योता को दिल्ली डेयरडेविल्स सही साबित नहीं कर सका और बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रहा। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। दिल्ली की ओर से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जबकि कप्तान केविन पीटरसन ने 35 रन बनाए।
फिरोजशाह कोटला के अपने घरेलू मैदान पर हार की हैट्रिक लगा चुकी दिल्ली का लक्ष्य आज का मैच जीतकर हार के सिलसिले को रोकने पर होगा।
कसी हुई गेंदबाजी के आगे बड़ा स्कोर नहीं बना सकी थी दिल्ली
बारिश के कारण खेल आधे घंटे से ज्यादा देर तक बाधित और खेल जब शुरू हुआ तो अंपायरों ने ओवरों में कोई कटौती नहीं की। दिनेश कार्तिक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 39 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद की ओर से मोएसिस हेनरिक्स और अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट झटके। जबकि डेल स्टेन को भी 2 सफलता मिली।
दिल्ली डेयरडेविल्स के 8 मैचों से अब तक केवल 4 अंक हैं और उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दिल्ली ने अपने एकादश में 3 बदलाव किया है।