फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7 LIVE: DD vs KKR in Delhi

गंभीर ने दिल्ली का दिल तोड़ा, KKR को दिलाई जीत

Wed, 07 May 2014 09:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
ipl 7 LIVE: DD vs KKR in Delhi

दिल्ली डेयरडेविल्स अपने मैदान फिरोजशाह कोटला पर हार के सिलसिले को आज भी रोकने में नाकाम रही। इस बार उसकी हार में स्थानीय खिलाड़ी गौतम गंभीर का अहम योगदान रहा जो इस समय आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


आईपीएल 7 के 28वें मुकाबले में गंभीर (69 रन, 56 गेंद, 5 चौका और 2 छक्का) की अर्धश्ातकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली को 10 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन


161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान गौतम गंभीर ने रॉबिन उथप्पा (47) के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जेपी डुमिनी ने सर्वाधिक 40 रनों की अविजित पारी खेली। जबकि दिनेश कार्तिक ने 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती झटकों के बाद कार्तिक-डुमिनी ने संभाला

ipl 7 LIVE: DD vs KKR in Delhi

दिल्‍ली का पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए शुरू में सही साबित नहीं हुआ। तीसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक (10) उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद जल्द ही कप्तान केविन पीटरसन भी मात्र 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। लेकिन ओपनर मुरली विजय (24) ने दिनेश कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला।

जैक्स कैलिस ने विजय को कैच आउट कराया। कार्तिक ने 22 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। जबकि अंतिम ओवरों में तेजी से बल्‍लेबाजी करते हुए जेपी डुमिनी ने नाबाद 40 रनों (3 छक्के) की पारी खेली। केदार जाधव ने भी नाबाद 26 रनों का योगदान दिया। मैच में दिल्ली के वाएने पार्नेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके।

गंभीर और उथप्पा ने की फिर ठोस शुरुआत

ipl 7 LIVE: DD vs KKR in Delhi

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को एक बार फिर कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने ठोस शुरुआत दिलाई। पिछले मैच में पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के बावजूद कोलकाता की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में गंभीर ने उथप्पा के साथ एक बार फिर अच्छी शुरुआत कर टीम की जीत की नींव रखी। हालांकि उथप्पा अपने अर्धशतक से चूक गए और 47 रनों (34 गेंद, 5 चौका और 1 छक्का) के निजी स्कोर पर पगबाधा हो गए।

इस बीच गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मनीष पांडे के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। गंभीर इस बार अपना विकेट अंत तक बचाए रखने के लिए जुगत में रहे जिससे अचानक मैच गंवाना न पड़े। हालांकि टीम जब लक्ष्य से 10 रन दूर थी तब गंभीर आउट हो गए।

कोटला पर दिल्‍ली ने लगाई हार की हैट्रिक

ipl 7 LIVE: DD vs KKR in Delhi

घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हार चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोटला के मैदान पर अपनी हार के सिलसिले को नहीं रोक सकी।

फिरोजशाह कोटला में लगातार तीसरा मैच हारने वाली दिल्‍ली का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन का दौर जारी है और उसे पिछले 9 में से 8 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

दूसरी ओर, गंभीर की टीम केकेआर ने लगातार चले आ रहे पराजय क्रम को तोड़कर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कराई है। कोलकाता की 8 में से तीसरी जीत है जबकि दिल्‍ली ने इतने ही मैचों से महज 2 मैच ही जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed