फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7, LIVE: CSK vs RR

अंतिम ओवर में धोनी के छक्के से जीता चेन्नई

Wed, 14 May 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
ipl 7, LIVE: CSK vs RR
आईपीएल 7 का 37वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे लेकिन कप्तान धोनी (नाबाद 26 रन) ने इस ओवर में महज 3 गेंदों में 9 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


रांची में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। उसकी ओर से ओपनर ड्वेन स्मिथ (44) और कप्तान धोनी ने अंतिम ओवरों में 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान शेन वॉटसन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। जबकि चेन्नई की ओर से मोहित शर्मा ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके। राजस्थान की ओर से अंकित शर्मा ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा और धोनी की फुर्ती काम आई

ipl 7, LIVE: CSK vs RR

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्‍नई की टीम को तेज शुरुआत तो जरूर मिली ले‌किन ब्रैंडन मैक्कुलम (6) तीसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सुरेश रैना भी 2 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन ओपनर ड्वेन स्मिथ ने फैफ डु प्लेसिस (38) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। स्मिथ 44 रन (5 चौका और 2 छक्का) पर आउट हुए। प्लेसिस ने आर अश्विन (14) के साथ खेलते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया।

लेकिन अश्विन और प्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर रवींद्र जडेजा (नाबाद 11) और कप्तान धोनी (नाबाद 26) के रूप में नए बल्‍लेबाज थे लेकिन दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी।

इस जीत से शीर्ष पर पहुंच गया चेन्‍नई सुपर किंग्स

ipl 7, LIVE: CSK vs RR
इस मैच से पहले पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्‍नई सुपर किंग्स आईपीएल की अंकतालिका में पहले-दूसरे स्‍थान पर थे। लेकिन शानदार जीत हासिल करने के बाद चेन्‍नई फिर से शीर्ष पायदान पर आ गया है।

चेन्‍नई ने 10 में से 8 मुकाबले जीते हैं जबकि 2 मैच हारे हैं और 16 अंकों के साथ धोनी की टीम पहले स्‍थान पर पहुंच गई है।

जबकि राजस्‍थान रॉयल्स ने इतने ही मुकाबलों से 6 मैच जीते हैं और वह तीसरे स्‍थान पर बनी हुई है।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया राजस्‍थान

ipl 7, LIVE: CSK vs RR

पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद राजस्‍थान रॉयल्स को बे‌हद शानदार शुरुआत मिली। अं‌कित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान शेन वॉटसन ने अपने फैसले को सही साबित किया और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

हालांकि आठवें ओवर में फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने अंकित को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद क्रीज पर आए नए बल्‍लेबाज अजिंक्य रहाणे (4) भी जल्द ह‌ी रन आउट हो गए।

दूसरे छोर पर टिके वॉटसन (51) ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर पर कोई अन्य बल्‍लेबाज रन बनाने में नाकाम रहा। करुण नायर (8), स्टुअर्ट बिन्‍नी (22), स्टीवन स्मिथ (9), जेम्स फॉकनर (1) और दिनेश याग्निक (4) सस्ते में आउट होते चले गए।

रॉयल्स के 3 बल्‍लेबाज ही छू सके दहाई का आंकड़ा

ipl 7, LIVE: CSK vs RR

मध्य क्रम की नाकामी की वजह से राजस्‍थान रॉयल्स बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रहा। सिर्फ 3 बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके बाकी ने टीम को निराश किया।

चेन्‍नई की ओर से तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि रवींद्र जडेजा को 2 और अश्विन तथा सैमुअल ब्रदी को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed