फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   IPL 7 8 match: CSK Vs DD

.. और एक भी छक्का नहीं लगा सके दिल्ली के बल्लेबाज

Tue, 22 Apr 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Apr 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
IPL 7 8 match: CSK Vs DD

आईपीएल-7 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 93 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 178 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली की टीम 84 रनों पर ही ढ़ेर हो गई।

विज्ञापन

सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुन गया।

'शतकवीर' सुरेश रैना ने रचा कीर्तिमान

IPL 7 8 match: CSK Vs DD
चेन्‍नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक 101 मैच खेले हैं। टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन भी उन्हीं के नाम दर्ज हैं।

इतना ही नहीं सोमवार को उन्होंने अपनी 56 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत आईपीएल में पचास से ज्यादा के सर्वाधिक 20 स्कोर बनाने के क्रिस गेल और गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

आईपीएल के इस बेताज बादशाह की इस लाजवाब पारी की मदद से चेन्नई सुपरकिंग्स आखिरकार टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। सोमवार को हुए इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 93 रन से करारी शिकस्त दी।

दिल्‍ली की पारी में नहीं लगा एक भी छक्का

IPL 7 8 match: CSK Vs DD
चेन्नई सुपर किंग्स की यह दो मैचों में पहली जीत जबकि दिल्ली की तीन मैचों में दूसरी हार है। 178 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम कभी भी जीत हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।

न ही मुरली विजय अपनी खोई फॉर्म तलाश सके और न ही कप्तान दिनेश कार्तिक का ही सिक्का चला। शानदार प्रदर्शन करते आ रहे जेपी डुमिनी इस बार अपनी पारी 15 रन से अधिक नहीं खींच सके। न्यूजीलैंड के दो धुरंधर रॉस टेलर और जेम्स नीशाम भी उस विश्वास पर खरा नहीं उतर सके जो दिल्ली टीम के मालिकों ने उन पर जताया था।

बल्लेबाजों के बीच लगी 'तू चल मैं आया' की इस होड़ का आलम यह था कि टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर 22 रन था जो नीशाम ने 15 गेंद पर बनाया। छक्का तो दूर दिल्ली के बल्लेबाज सिर्फ 7 बार ही गेंद को चौके के लिए बाउंड्री पार भेज सके।
विज्ञापन

धोनी और प्लेसिस ने खेली उपयोगी पारी

IPL 7 8 match: CSK Vs DD

दिल्‍ली की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 84 रन पर सिमट गई। चेन्नई के लिए ईश्वर पांडेय, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत खराब रही और 23 के स्कोर पर उसने ओपनर ब्रैंडन मैक्‍कुलम का विकेट गंवा  दिया। इसके बाद ड्वेन स्मिथ और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।

मगर 29 के निजी स्कोर पर स्मिथ के आउट होते ही सारा दारोमदार रैना और कप्तान धोनी के कंधों पर आ गया। रैना ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए जबकि धोनी ने 15 गेंद में 32 रन की धुआंधार पारी खेली। फैफ डु प्लेसिस ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। दिल्ली की ओर से जयदेव उनादकट तीन विकेट झटके।

2012 से दिल्‍ली से नहीं हारी है चेन्‍नई

IPL 7 8 match: CSK Vs DD
दिल्‍ली डेयरडेविल्स ने चेन्‍नई को अंतिम बार आईपीएल 2012 में हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए चारों मुकाबले में चेन्‍नई ने बाजी मारी और दिल्‍ली को हर बार हार का सामना करना पड़ा।

अब तक चेन्‍नई की ओर से खेलने वाले मुरली विजय अब दिल्‍ली की ओर से खेल रहे हैं। मुरली आईपीएल में दो शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

चेन्‍नई के आलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो पिछले मैच में कैच के प्रयास में अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे और इस कारण वह मैदान से 4-5 हफ्ते दूर रहेंगे। इस दौरान वह टीम के साथ भी नहीं होंगे।

पीटरसन आज का भी मैच नहीं खेले

IPL 7 8 match: CSK Vs DD

चोट के कारण दिल्‍ली के कप्तान केविन पीटरसन पिछले दो मैच में मैदान पर नहीं उतर सके थे और उनकी जगह दिनेश कार्तिक ने टीम की कमान संभाली थी।

पीटरसन आज भी मैदान पर नहीं उतरेंगे और कार्तिक ही टीम की अगुवाई करेंगे। कार्यवाहक कप्तान कार्तिक की अगुवाई में दिल्‍ली ने एक मैच जीते तो एक मैच गंवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed