रॉयल्स ने चैलेंजर्स को धोया, दर्ज कराई अपनी दूसरी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 7 के 14वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम को महज 15 ओवर में ही समेट दिया। राजस्थान का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
अबु धाबी में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 71 रनों के आसान लक्ष्य को 12.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 23 और कप्तान शेन वॉटसन ने 24 रनों की पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की टीम शुरुआती झटकों से उबर ही नहीं सकी और पूरी टीम 15 ओवर में 70 रन बनाकर आलआउट हो गई। राजस्थान की ओर से प्रवीण तांबे ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके।
शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी बंगलोर की टीम
राजस्थान से पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की शुरुआत बेहद ही खराब रही और उसने अपनी पारी की शुरुआती 14 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए।
पहले ओवर की चौथी गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी ने योगेश तकावले (0) को कैच आउट कराया। इसके बाद अगली गेंद पर दूसरे ओपनर पार्थिव पटेल 1 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
बंगलोर की शुरुआज यहां से जो लड़खड़ाई वो पूरी पारी में भी जारी रही। तीसरे ओवर में केन रिचर्डसन ने लगातार 2 गेंदों पर युवराज सिंह (3) और एबी डीविलियर्स (0) को पवेलियन की राह दिखा दी। युवराज स्लिप में कैच आउट हुए, जबकि डीविलियर्स बोल्ड हुए।
चला प्रवीण तांबे की फिरकी का जादू
बंगलोर की ओर से 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बंगलोर की हालत इस कदर खराब थे कि 5 विकेट 17 रन पर गिर गए थे। रवि रामपॉल ने अपनी टीम की ओर से एकमात्र छक्का जमाया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से तांबे के अलावा केन रिचर्ड्सन ने 2 सफलता हासिल की। स्टुअर्ट बिन्नी के अलावा कप्तान शेन वॉटसन और रजत भाटिया को भी 1-1 सफलता हाथ लगी।
इस मैच में भी नहीं उतरे क्रिस गेल
विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 4 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली है।
जबकि शेन वॉटसन की अगुवाई वाली राजस्थान टीम ने इतने ही मैच खेले हैं और उसे 2 में ही जीत मिली है।