फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने दी पाकिस्तान को शिकस्त

Sat, 22 Mar 2014 10:47 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली और सुरेश रैना की जोड़ी ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 32 गेंदों पर 36 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सुरेश रैना ने 28 गेंदों पर 35 रन बनाए।

विज्ञापन


पूरे मैच के दौरान एक बार भी पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम पर हावी नहीं दिखी। पाकिस्तान की तरफ से सईद अजमल, उमर गुल और बी भट्टी ने एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे महंगे गेंदबाज उमर गुल साबित हुए जिन्होंने 3.3 ओवर में 35 रन दिए।

विज्ञापन

तीन गए पैवेलियन, सात है अभी बाकी

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

पाकिस्तान के खिलाफ 130 रनों का पीछा कर रही भारतीय टीम के तीन बल्‍लेबाज आउट होकर पैवेलियन जा चुके हैं। रोहित शर्मा, शिखर धवन और युवराज के आउट होने के बाद इस समय विराट कोहली और सुरेश रैना मैदान पर टिके हुए हैं।

रोहित शर्मा ने 24, शिखर धवन ने 30 और युवराज सिंह 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ताजा समाचार मिलने तक भारत विराट कोहली 14 और सुरेश रैना 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टीम का स्कोर 85 रन है। अभी भी जीतने के लिए टीम इंडिया को 45 रन बनाने हैं।

इंडिया ने बनाए 5 ओवर में 31 रन

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur
पाकिस्तान के 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की बेहतरीन सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत को जीत के लिए 131 रन बनाने है वो भी 20 ओवर में। पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 130 रन बनाए हैं।

चार ओवर की समाप्ति तक भारत ने 19 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 14 रन 11 गेंदों में बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शिखर धवन 12 रन 15 गेंदों पर बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान के बनाए सिर्फ 130 रन

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

पाकिस्तान के बल्‍लेबाज 20 ओवर में भारत के खिलाफ सिर्फ 130 रन बना पाए हैं। टी-20 मैच में इतने स्कोर को काफी कम माना जाता है।

पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 33 रन उमर अकमल ने बनाए। वहीं ए शहजाद और एस मकसूद क्रमशः 22 और 21 रन बनाकर आउट हुए। शाहिद अफरीदी सिर्फ 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।

भारत की तरफ से अमित मिश्रा ने दो, आर अश्विन, मोहम्‍मद शामी, भुवनेश्‍वर कुमार और रविन्द्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

पाक ने 16 ओवर में बनाए 100 रन

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। अमित मिश्रा की गेंद पर सुरेश रैना ने शोएब मालिक का कैच पकड़कर। शोएब मालिक को पैवेलियन रवाना कर दिया है।

पाकिस्तान ने 16 ओवर की समाप्ति पर 100 रन बना लिए है। इस समय तक पाकिस्तान के तीन विकेट गिर चुके हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 12 ओवर के भीतर ही अपने छह गेंदबाजों को आजमा लिया है। सफल गेंदबाजों में अमित मिश्रा और रविन्द्र जडेजा रहे हैं। अमित मिश्रा ने ए शहजाद और शोएब मालिक को आऊट किया। वहीं मोहम्‍मद हफीज को रवीन्द्र जडेजा ने आऊट किया।

ताजा समाचार लिखे जाने तक  उमर अकमल 24 गेंदों पर 31 रन खेल रहे हैं। शोएब मालिक 20 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 

पाकिस्तान की धीमी शुरूआत

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे रोचक मुकाबले में 5 ओवर की समाप्ति में 23 रन बना लिए है। वहीं सलामी बल्‍लेबाज कामरान अकमल अपनी गलती से आउट हो गए हैं। कामरान अकमल ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए। वहीं ए.शहजाद 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। एम हफीज 15 गेंदों पर 6 बनाकर खेल रहे हैं।

भारत-पाक की टीम से खेलेंगे ये खिलाड़ी

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

भारतीय टीम- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, एमएस धौनी, आर जडेजा, आर अश्विन, अमित मिश्रा, भुवनेश्‍वर कुमार।

पाकिस्तान टीम- ए शहजाद, कामरान अकमल, मोहम्‍मद हफीज, उमर अकमल, शोएब मालिक, एस मकसूद, शाहिद अफरीदी, उमर गुल, एस अजमल, जुनैदा खान, बी भट्टी।

खिला‌ड़ियों का दिखेगा दम

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

अगर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो बांग्लादेश की पिच पर स्पिनरों का ही जादू चलता है। इस लिहाज से आर अश्विन, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की मैच में काफी अहम भूमिका होंगी।

बल्लेबाजी में विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के अलावा शिखर धवन से भी भारतीय प्रशंसकों को काफी उम्मीदें होगी। जहां तक पाकिस्तान की बात है तो एशिया कप में लगभग हर टीम के गेंदबाजों की धुनाई कर चुके पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी, अहमद शहजाद, कप्तान मोहम्मद हफीज, उमर अकमल और शोएब मलिक जैसे बल्लेबाजों के साथ विपक्षी टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

बल्लेबाजी की ही तरह पाकिस्तान का गेंदबाजी क्रम भी काफी मजबूत है और उमर गुल उसकी मजबूत कड़ी हैं। इसके अलावा सईद अजमल और शाहिद आफरीदी से पार पाना भारतीयों के लिए आसान नहीं होगा।

कौन जीतेगा भारत या पाक?

indo-pak clash in t-20 world cup at mirpur

टी-20 वर्ल्ड कप का ग्रुप चरण मुकाबला शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है और उसके पहले ही मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

चाहे वह वनडे वर्ल्ड कप हो या टी-20, भारत ने आज तक पाकिस्तान को अपने ऊपर जीत नसीब नहीं होने दी है।

भले ही पाकिस्तान इस समय टी-20 में दुनिया की दूसरी नंबर की टीम हो लेकिन बुधवार को अभ्यास मैच में जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा वहीं भारत ने इंग्लैंड पर 20 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। लिहाजा भारत का मुकाबले से पहले आत्मविश्वास भी चरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed