{"_id":"340fcb5e23c93f21cf7a54142be98630","slug":"indian-vice-captain-got-angry-on-pakistani-captain-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कप्तान का गाली गलौच करने का आरोप बकवास : श्रीजेश","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पाक कप्तान का गाली गलौच करने का आरोप बकवास : श्रीजेश
सत्येन्द्र पाल सिंह
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कोच शहनाज शेख चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी सेमीफाइनल में भारत पर जीत के बाद अपने खिलाड़ियों के भारतीय दर्शकों को अंगुली दिखाने की घटना पर खेद जताते हैं। इस घटना के लिए पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) की ओर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (पीएचएफ) से भी खेद जताया गया है।
विज्ञापन
जर्मनी के हाथों फाइनल में हारने के बाद शेख ने रविवार को यह भी खुलासा किया कि पीएचएफ ने इस घटना के लिए हॉकी इंडिया को भी माफीनामा ई-मेल कर दिया है। तब एक बारगी यह लगता है कि वे अपने खिलाड़ियों की इस हरकत के लिए वाकई शर्मिंदा है। मगर पाक कप्तान मोहम्मद इमरान का इसके ठीक उलट बयान देकर नया विवाद खड़ा करने की कोशिश करना कुछ और ही हकीकत बयां करता है।
विज्ञापन
दरअसल इमरान ने जर्मनी के हाथों यहां फाइनल में हारने के बाद यह आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों ने इंचियोन एशियाड में गोल्ड जीतने के बाद उनके कमरों में आकर गाली-गलौच की थी और वहां पाकिस्तानी समर्थकों के साथ बदतमीजी भी की गई। वह यह भी कहते हैं भारत के खिलाफ यहां सेमीफाइनल में जीत के बाद उनके खिलाड़ियों के कुछ ज्यादा जश्न मनाने पर भारत में मीडिया कुछ ज्यादा हायतौबा कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि भारत के उपकप्तान पीआर श्रीजेश से जब अमर उजाला संवाददाता ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने एकदम शालीनता से कहा, 'पाकिस्तान के कप्तान इमरान यहां आकर ये आरोप तब लगा रहे हैं जब उन्हें हमारे खिलाफ अपने खिलाड़ियों की भारतीय दर्शकों को अंगुली दिखाने वाली हरकत के लिए शर्मसार होना पड़ रहा है। उनके कोच और पीएचएफ तक अपने खिलाड़ियों की यहां शनिवार की हरकत के लिए शर्मसार है। पाकिस्तान के कप्तान इमरान के सभी आरोप बकवास हैं। मेरा पाकिस्तान के कप्तान इमरान से यह सवाल है कि यदि हमने इंचियोन एशियाड में खिताब जीतने के बाद गाली गलौच करने जैसे कोई हरकत की तो तब पाकिस्तान की टीम और उनका टीम प्रबंधन क्यों मौन रहा। आज कहीं भी किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खिलाड़ी बराबर कैमरे की नजरों में रहते हैं। मीडिया आपकी हर हरकत को कैमरे में कैद करने को तत्पर रहता है। जब हमने पाकिस्तान को हराकर एशियाड में गोल्ड जीता था तो तब पाकिस्तानी दर्शकों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था।'
भारतीय संस्कृति खेल के मैदान पर किसी को गाली देने की नहीं है। पाकिस्तान के कप्तान का यह बयान बेतुका है। बेहतर है कि वह इस तरह की बयानबाजी न करें। यही हॉकी के लिए अच्छा है। — पीआर श्रीजेश