{"_id":"adafa7f1b430d8f30540c10e389d0e7f","slug":"indian-team-cricket-coach-pankaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हारने वाला खिलाड़ी नहीं है युवराज सिंह’","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
‘हारने वाला खिलाड़ी नहीं है युवराज सिंह’
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह जुझारू खिलाड़ी और इंसान हैं। उन्होंने कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दी है। वे हार मानने वाला खिलाड़ी नहीं है और जल्दी टीम में कमबैक करेंगे।
विज्ञापन
यह कहना है भारत के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के मैच रेफरी पंकज धरमानी का। युवराज सिंह ने बुधवार को एक इंटरव्यू में भारतीय टीम में वापसी को अब मुश्किल बताया था। इस पर पंकज धरमानी ने कहा कि युवराज बहुत स्ट्रांग खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
बताया कि जब वे पंजाब की रणजी टीम का कप्तान थे, तब युवराज ने डेब्यू किया था। मैदान पर उन्होंने युवराज के साथ लंबा समय बिताया है और वे जानते हैं कि युवराज कमबैक करेंगे।
विज्ञापन
मैच से बदलेगी उत्तराखंड में खेल की तस्वीर
विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के मैच रेफरी पंकज धरमानी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) के मैदान को देखकर अभिभूत हैं। उनका कहना है कि यह ऐसा वेन्यू भारत में शायद कहीं नहीं है। पिच भी शानदार है और इस मैच से उत्तराखंड में खेल की तस्वीर बदलेगी।
पंकज धरमानी और मैच अंपायर सुब्रत दास, एस शंकर ने बृहस्पतिवार को मैदान और पिच का जायजा लिया। शाम करीब 3 बजे पिच क्यूरेटर रवि कुमार ने पिच अंपायरों को हैंडओवर की। पंकज धरमानी ने कहा कि रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी के मैच भी यहां हो सकते हैं।
बताया कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच अलग-अलग जोन में खेले जा रहे हैं। लीग राउंड के बाद नॉक आउट राउंड होगा। हर जोन में फाइनल के बाद एक टीम बनेगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों के लिए यह शानदार अवसर दिया है, इसमें खिलाड़ियों को पांच-पांच मैच खेलने को मिलते हैं।
पहले ध्यान खेल पर रहता था अब सभी पर
देहरादून। क्रिकेट खिलाड़ी से रेफरी बने पंकज धरमानी ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वे काफी सीमित रहते थे। पहले ध्यान अच्छा खेलने पर रहता था, लेकिन मैच रेफरी को सब कुछ देखना पड़ता है। हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है।
विश्व कप के लिए अच्छी है तैयारी
क्रिकेट वर्ल्ड कप-2015 के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर पंकज धरमानी ने कहा कि बीसीसीआई और टीम के बीच अच्छा समन्वय है। बीसीसीआई ने विश्व कप को देखते हुए घरेलू टूर्नामेंट जल्द शुरू करा दिए हैं। इससे खिलाड़ियों को तैयारी का पूरा समय मिल सकेगा।