फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Coach will Improve Indian Hockey Team

भारतीय कोच बनाएगा हॉकी इंडिया को स्टार

Mon, 15 Sep 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Sep 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Coach will Improve Indian Hockey Team

हॉकी की दो फेडरेशन बनने के कारण पिछले कुछ वर्षों में हॉकी का स्तर लगातार गिर रहा है। इससे खिलाड़ियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। यह कहना है द्रोणाचार्य अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी, पूर्व ओलंपियन और भारतीय टीम के कोच रहे चुके राजिंदर सिंह का।

विज्ञापन


वह रविवार को सेक्टर-33 स्थित मारवल फिटनेस जिम का उद्घाटन करने आए थे। उनके साथ पूर्व ओलंपियन सुखबीर सिंह और राजपाल सिंह भी थे। राजिंदर सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया और इंडिया हॉकी फेडरेशन के बीच खिलाड़ी पिस कर रह गए हैं।
विज्ञापन


रजिंदर सिंह से भारतीय हॉकी टीम के लिए देशी कोच रखने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि देश के कोच किसी भी मामले में विदेशी कोचों से कम नहीं हैं और वह खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विदेशी कोचों को दी जाने वाली भारी-भरकम राशि बचाई जा सकती है। इसी धन को खिलाड़ियों के विकास पर खर्च किया जा सकता है।

एशियन गेम्स में मेडल की उम्मीद

Indian Coach will Improve Indian Hockey Team

राजिंदर सिंह कहा कि मौजूदा भारतीय टीम से देश को बहुत उम्मीदें हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम एशियन गेम्स में मेडल जीतने में कामयाब होगी।

हरियाणा से सीखें सबक

राजिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से उभर रहे है। विदेशों में मेडल जीतने पर हरियाणा में खिलाड़ियों को सम्मानजनक धनराशि और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

बेहतरीन सुविधाएं मिलें

भारतीय हॉकी को यदि विदेशी टीमों के मुकाबले आगे बढ़ना है, तो ग्रास रूट लेवल से ही तैयारियां शुरू करनी होंगी। राजिंदर सिंह ने कहा कि देश में हॉकी के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपल्ब्ध करवाना चाहिए। इसके बाद ही नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed